लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस रैली कर रही: महासचिव केसी वेणुगोपाल

New Delhi, 14 दिसंबर . कांग्रेस पार्टी Sunday को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करेगी, जिसमें कथित ‘वोट चोरी’ और एसआईआर मुद्दे पर अपना अभियान तेज किया जाएगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी के रैली को संबोधित करने की उम्मीद है. कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए लाखों लोग रैली में हिस्सा ले रहे हैं.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए काम करती रहेगी. यह रैली भाजपा के खिलाफ भी है, लेकिन यह असल में यह ‘वोट चोरी’ के खिलाफ है. यह लोकतंत्र को बचाने के लिए रैली है.

केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि कांग्रेस की इस रैली में लाखों लोग हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक, Maharashtra, Haryana और बिहार में ‘वोट चोरी’ हुई. लोगों के मन में यह बात साफ है कि वोट चोरी हुई है.

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “Saturday शाम से दिल्ली की सड़कें, होटल और गलियां सब भरी पड़ी हैं. जिस उत्साह के साथ लोग अपने आप आए हैं, वो लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए आए हैं. वे एक मिशन के रूप में आए हैं, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी तो देश की आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के साथ थी. कांग्रेस ने जेल भरा, फांसी के फंदे चूमे, जुल्म सहे और देश को आजादी दिलाई. फिर भीमराव अंबेडकर ने जवाहरलाल नेहरू और राजेंद्र प्रसाद के साथ मिलकर संविधान बनाया. उसमें सबसे बहुमूल्य रत्न ‘वोट का अधिकार’ था. भाजपा उसी की चोरी कर रही है.”

तिवारी ने कहा कि Sunday को जो शंखनाद होने जा रहा है, यह India की जनता का है कि हम वोट चोरी नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि Maharashtra और Haryana के बाद बिहार के चुनावों में ‘वोट चोरी’ नहीं, बल्कि ‘डकैती’ हुई.

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी की यह रैली हाल के बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हो रही है. राहुल गांधी और कांग्रेस ने बिहार चुनाव से पहले इसे मुद्दा बनाया था. हालांकि, बिहार चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस पार्टी ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ रही है. Sunday को होने वाली रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और सचिन पायलट समेत सीनियर नेता हिस्सा लेने वाले हैं. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी मौजूद रहने की संभावना है.

डीसीएच/

Leave a Comment