
Mumbai , 3 मार्च . Actress सोनल चौहान Dubai से सुरक्षित India लौट आई हैं. उन्होंने social media पर पोस्ट कर वतन वापसी की खुशी जताई और पिछले कुछ दिनों के मुश्किल समय का जिक्र किया.
सोनल ने इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट में लिखा कि India वापस आकर वह बहुत शुक्रगुजार महसूस कर रही हैं. फैंस, दोस्तों और सभी लोगों के प्यार, दुआ और मैसेज के लिए उन्होंने दिल से शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि ये प्यार और समर्थन उनके लिए बहुत मायने रखता है.
सोनल चौहान ने बताया कि अब वह सुरक्षित रूप से India में हैं. पिछले कुछ दिन उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन इस दौरान उन्होंने Dubai के लोगों का जबरदस्त जोश, हिम्मत और अपनी Government पर गहरा भरोसा देखा. उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें खुद भी वह भरोसा महसूस हुआ. सोनल ने Dubai की अधिकारियों का विशेष रूप से आभार जताया. Actress ने लिखा कि मुश्किल समय में Dubai प्रशासन ने सभी को सुरक्षित और शांत रखा. हर चीज को बहुत सावधानी, जिम्मेदारी और देखभाल से संभाला गया, ताकि वहां मौजूद हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस करे.
सोनल चौहान ने यह भी कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि यह मुश्किल समय जल्द ही खत्म हो जाए. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में लिखा, “जंग कभी भी इसका जवाब नहीं है.” इस संकट से गुजर रहे सभी लोगों के लिए उनका दिल दुखता है. उन्होंने सभी प्रभावित लोगों के लिए शांति और इस मुश्किल दौर के जल्द समाप्त होने की प्रार्थना की.
Actress ईशा गुप्ता भी Dubai से सुरक्षित India लौट आई हैं. उन्होंने social media पर लिखा, “घर वापस आकर बहुत शुक्रगुजार हूं. आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद. ईश्वर की कृपा से हम सब सुरक्षित हैं.”
ईशा ने बताया कि मिसाइल हमलों की खबरों से अफरा-तफरी मची. एयरपोर्ट बंद हो गया. ईशा ने यूएई Government, एयरपोर्ट स्टाफ, सुरक्षा टीम और होटल मैनेजमेंट की तारीफ की. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने फंसे यात्रियों को तुरंत होटलों में जगह, खाना और सुरक्षा दी. अलर्ट और भरोसेमंद मैसेज भेजे गए. ईशा ने कहा, “यह दिखाता है कि असली ताकत क्या होती है.
–
एमटी/डीकेपी