भारत के विकास के लिए सौर और पवन ऊर्जा जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी

New Delhi, 26 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सौर और पवन ऊर्जा के महत्व पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि India के विकास के लिए सौर और पवन ऊर्जा जरूरी है.

Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को रेडिया कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा, “‘मन की बात’ के एक और एपिसोड में आप सबसे जुड़कर खुशी हो रही है. इधर, चुनाव की भागदौड़ रही है, लेकिन आपके पत्रों और संदेशों के माध्यम से हमने देश और देशवासियों की उपलब्धियों पर एक-दूसरे से अपनी खुशियां साझा भी की हैं. इस बार ‘मन की बात’ की शुरुआत देश की एक ऐसी ही बहुत बड़ी उपलब्धि से करते हैं.”

उन्होंने कहा, “मेरे प्यारे देशवासियो, ‘मन की बात’ में आज मैं एक ऐसी शक्ति की बात करना चाहता हूं, जो अदृश्य है, लेकिन जिसके बिना हमारा जीवन एक पल भी ना चले. यही ताकत India को आगे बढ़ा रही है. यह हमारी पवन-शक्ति है. हमारे प्राचीन ग्रंथों में कहा गया है- ‘वायुर्वा इति व्यष्टिः, वायुरवै समष्टिः.’ अर्थात् वायु सिर्फ एक तत्व नहीं है, यह जीवन की ऊर्जा है, यह समष्टि की शक्ति है.”

‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, “आज पवन-शक्ति India के विकास की नई कहानी लिख रही है. India ने हाल ही में पवन-ऊर्जा, यानि विंड एनर्जी में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अब India की पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता 56 गीगावाट से अधिक हो चुकी है. पिछले एक साल में ही करीब 6 गीगावाट नई क्षमता जुड़ी है. पवन ऊर्जा में India तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया भी हमारी तरफ देख रही है.”

इस दौरान, पीएम मोदी ने Gujarat, तमिलनाडु, Maharashtra और Rajasthan जैसे राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा, “देश के अनेक राज्य इस सेक्टर में अपना परचम लहरा रहे हैं. Gujarat के कच्छ, पाटन, बनासकांठा जैसे क्षेत्र जहां पहले सिर्फ रेगिस्तान नजर आता था, आज वहां बड़े नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बन रहे हैं. इसका लाभ युवाओं को मिल रहा है. नए अवसर बन रहे हैं, नई स्किल विकसित हो रही हैं और रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं.”

डीसीएच/

Leave a Comment