कर्नाटक: कोप्पल में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

कोप्पल, 15 मई . कर्नाटक के कोप्पल में Friday को भीषण सड़क हादसा हो गया. कोप्पल और विjaipurा जिलों की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर एक ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक साल के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है.

Police के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पुल से गिर गया. इस दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए. मृतकों की पहचान 25 वर्षीय गौरम्मा, 20 वर्षीय गीता, 18 वर्षीय महंतेश, 30 वर्षीय मंजम्मा, 35 वर्षीय केंचप्पा और एक वर्षीय भरत के रूप में हुई है. सभी रिश्तेदार थे और बल्लारी तथा विजयनगर जिलों के रहने वाले थे.

वे कोप्पल जिले के हुलागी गांव में स्थित प्रसिद्ध हुलिगेम्मा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे. घायलों को कोप्पल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की पहचान अजय, चेतन, माया, हनुमम्मा, अंजली, रत्नम्मा और अन्य लोगों के रूप में हुई है.

घायलों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद ई. तुकाराम ने कहा कि मैंने Chief Minister से इस दुर्घटना के बारे में बात की, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. Chief Minister सिद्धारमैया ने जान गंवाने वाले व्यक्ति के आश्रितों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने पर सहमति जताई है. उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च मैं उठाऊंगा.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बी. वाई. विजयेंद्र ने घटना पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आज वास्तव में राज्य के लिए एक दुखद दिन है. कोप्पल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस भीषण दुर्घटना की खबर सुनकर मैं गहरा सदमे में हूं.

एसडी/वीसी

Leave a Comment