
New Delhi/इस्लामाबाद, 18 जून . Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में सेवादार जगन्नाथ और उनकी पत्नी अस्मा वंती को गुरुद्वारे में घुसकर गोली मार दी गई. स्थानीय Police के अनुसार, दंपति की मौके पर ही मौत हो गई. सरहद पार हुए इस जघन्य वारदात पर दुनिया भर के सिखों में आक्रोश है. social media प्लेटफॉर्म पर इसके विरोध में आवाजें उठ रही हैं. वहीं, India में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी इस पर चिंता जताई है तो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने भी सख्त शब्दों में इसकी निंदा की है.
आरपी सिंह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना दर्द और गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा, “Pakistan एक बार फिर पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है.
Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक गुरुद्वारे के भीतर निर्मम हत्या केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि यह Pakistan में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी असुरक्षा, भय और उत्पीड़न की एक और भयावह याद दिलाती है.”
उन्होंने इस वारदात की निंदा करते हुए आगे लिखा, “मैं इस जघन्य घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और शोक संतप्त परिवार तथा विश्वभर के सिख समुदाय के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. इस अपराध के दोषियों की तत्काल पहचान कर उन्हें कानून के कठघरे में लाया जाना चाहिए. Pakistan Government को इस हमले के पीछे के कारणों पर भी स्पष्ट जवाब देना चाहिए और बताना चाहिए कि वह अल्पसंख्यक समुदायों तथा उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए कौन से ठोस कदम उठा रही है.”
सिंह ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि इस ओर ध्यान दें. उन्होंने कहा कि वह हर बार की तरह चुप नहीं रह सकते. जब Pakistan में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जाता है, तब मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर चयनात्मक मौन स्वीकार्य नहीं है. मानवाधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता कोई चुनिंदा सिद्धांत नहीं, बल्कि सार्वभौमिक मूल्य हैं.
उन्होंने इसे Pakistan में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही ढिलाई का नतीजा करार दिया. आगे बोले, “गुरुद्वारे के भीतर बहाया गया यह खून Pakistan के उन दावों पर एक गहरा कलंक है, जिनमें वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का दावा करता है. दुनिया जवाब चाहती है और पीड़ितों को न्याय मिलना ही चाहिए.”
वहीं, Wednesday देर शाम को जारी एक बयान में एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने हत्या की निंदा करते हुए कहा कि आरोपियों ने एक पवित्र धार्मिक संस्थान की मर्यादा का उल्लंघन किया है, क्योंकि उन्होंने धार्मिक सेवा में लगे एक निर्दोष दंपति को निशाना बनाया.
उन्होंने कहा, “गुरुद्वारे के अंदर एक सिख दंपति की हत्या केवल एक आपराधिक घटना नहीं है, बल्कि यह धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर हमला है.”
एसजीपीसी प्रमुख ने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर Pakistan में सिख समुदाय की सुरक्षा और धार्मिक स्थलों की रक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने Pakistan Government से इस मामले की जांच करने, दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी सजा देने की अपील की.
Pakistan के प्रमुख दैनिक डॉन के अनुसार, यह घटना बाबू मोहल्ला इलाके में हुई, जो प्रांतीय राजधानी पेशावर से लगभग 60 किलोमीटर दूर मर्दान जिले में स्थित है.
–
केआर/