सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया मोटिवेशन, जिमनास्टिक रिंग्स पर दिखाए हैरतअंगेज करतब

Mumbai , 27 अप्रैल . Actor सिद्धार्थ मल्होत्रा न केवल अपनी शानदार अदाकारी बल्कि, फिटनेस और अनुशासित जीवनशाली के लिए जाने जाते हैं. Monday को उन्होंने अपनी फिटनेस रूटीन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया.

सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे जिम में कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं. इस क्लिप में सिद्धार्थ जिमनास्टिक रिंग्स का इस्तेमाल करते हुए अपने ऊपरी शरीर की मजबूती पर काम कर रहे हैं. वीडियो में उनकी एकाग्रता और शारीरिक ताकत साफ झलक रही है. सिद्धार्थ अपनी बॉडी को बैलेंस करते हुए रिंग्स पर कठिन एक्सरसाइज कर रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर कितने गंभीर हैं.

Actor ने अपना वीडियो पोस्ट कर लिखा, “कोई शॉर्टकट नहीं. बस मेहनत.”

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्मों की तैयारी के लिए अक्सर अपनी बॉडी में बदलाव करते रहते हैं. जिमनास्टिक रिंग्स का अभ्यास उनकी इसी तैयारी का एक हिस्सा माना जा रहा है.

Actor जल्द ही एकता कपूर की फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. हालांकि, मेकर्स ने फिल्म को लेकर अधिक जानकारी अभी शेयर नहीं की है.

इसके अलावा, वह जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म ‘परम सुंदरी’ में भी नजर आए थे. एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जो केरल की पृष्ठभूमि पर बनी है. दिनेश विजान द्वारा निर्मित और तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित फिल्म एक ‘क्रॉस-कल्चरल’ लव स्टोरी है, जो उत्तर और दक्षिण India के बीच के सांस्कृतिक अंतर को हास्य के साथ दिखाती है. फिल्म की कहानी परम (युवक) के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो एआई-आधारित डेटिंग ऐप के जरिए अपनी आत्मा (सुंदरी) को खोजने केरल जाता है.

एनएस/एबीएम

Leave a Comment