
New Delhi, 15 अगस्त . India की विदेश नीति के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम में विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Saturday को बताया कि विदेश सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन 16 से 21 अगस्त तक मिस्र, फिलिस्तीन और लेबनान की आधिकारिक यात्रा करेंगी. वर्तमान जिम्मेदारी संभालने के बाद इन तीनों देशों की उनकी यह पहली यात्रा होगी.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के दौरान श्रीप्रिया रंगनाथन अपने समकक्षों के साथ-साथ विभिन्न हितधारकों से मुलाकात करेंगी. बातचीत में India और इन देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय घटनाक्रम और आपसी हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा क्षेत्र के देशों के साथ India के मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी.
पश्चिम एशिया में बदलती भू-Political परिस्थितियों के बीच India लगातार क्षेत्र के प्रमुख देशों के साथ संवाद और सहयोग को प्राथमिकता देता रहा है.
यात्रा के दौरान India और मिस्र के बीच ब्रिक्स सहयोग भी चर्चा के प्रमुख विषयों में रहेगा. श्रीप्रिया रंगनाथन ‘इंडिया-इजिप्ट इन ब्रिक्स: टुवर्ड्स अ स्ट्रॉन्गर वॉयस फॉर द ग्लोबल साउथ ’ (ब्रिक्स में भारत-मिस्त्र का साथ: ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज बनने की ओर अग्रसर ) विषय पर आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगी.
इस कार्यक्रम में ब्रिक्स के मंच पर India और मिस्र के बीच साझेदारी को और मजबूत करने तथा ग्लोबल साउथ की आवाज को प्रभावी ढंग से सामने रखने के उपायों पर मंथन होगा. India और मिस्र के बीच लंबे समय से Political, आर्थिक और रणनीतिक संबंध रहे हैं तथा दोनों देश विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर भी सहयोग करते हैं.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिस्र, फिलिस्तीन और लेबनान की यह यात्रा India की क्षेत्रीय भागीदारी को और गहरा करने का अवसर देगी. वार्ताओं के दौरान आपसी हित के मुद्दों के अलावा क्षेत्रीय स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है.
मंत्रालय के मुताबिक, यह यात्रा इन तीनों देशों के साथ India के संबंधों को आगे बढ़ाने और मौजूदा सहयोग को नई गति देने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.
–
केआर/