हत्या मामले में भाजपा विधायक बायरथी बसवराज को झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Bengaluru, 10 फरवरी . कर्नाटक हाईकोर्ट ने Tuesday को Bengaluru के केआर पुरम से भाजपा विधायक बायरथी बसवराज की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. बसवराज पर कुख्यात बदमाश शिवप्रकाश उर्फ बिक्लू शिवा की हत्या मामले में आरोप है. अदालत के इस फैसले के बाद विधायक की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है.

न्यायमूर्ति सुनील दत्त यादव की अध्यक्षता वाली पीठ ने इससे पहले गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत को भी वापस ले लिया. इसके तुरंत बाद अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने विधायक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.

सीआईडी सूत्रों के मुताबिक, बायरथी बसवराज फिलहाल फरार हैं और उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है. आशंका जताई जा रही है कि वह देश से बाहर भागने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है.

सीआईडी ने अन्य राज्यों की Police से भी समन्वय किया है और विधायक की गतिविधियों पर नजर रखने तथा गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं.

गौरतलब है कि कुख्यात अपराधी बिक्लू शिवा की 15 जुलाई को पिछले साल Bengaluru के हलासुरु इलाके में उसके घर के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.

जांच एजेंसियों का दावा है कि विधायक के खिलाफ अहम सबूत जुटा लिए गए हैं. सीआईडी सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का खुलासा करने के लिए बसवराज से हिरासत में पूछताछ जरूरी है.

इस मामले में बायरथी बसवराज को पांचवां आरोपी बनाया गया है और उन पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज है. Bengaluru की भारतीनगर Police ने मृतक की मां की शिकायत के आधार पर विधायक के खिलाफ First Information Report दर्ज की थी.

हालांकि, बाद में मृतक की मां ने दावा किया कि उन्होंने अपनी शिकायत में भाजपा विधायक का नाम नहीं लिया था और उन्हें नहीं पता कि First Information Report में उनका नाम कैसे जोड़ा गया. इसके बावजूद Police का कहना है कि आगे की जांच में बसवराज के मुख्य आरोपी से कथित संबंध सामने आए हैं.

Police के मुताबिक, विधायक के कुख्यात बदमाश जगदीश उर्फ जग्गा से सीधे संबंध थे और हत्या से पहले उनकी बिक्लू शिवा से कई बार मुलाकात भी हुई थी.

उल्लेखनीय है कि बायरथी बसवराज पहले Chief Minister सिद्धारमैया के करीबी माने जाते थे, बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया.

डीएससी

Leave a Comment