बाढ़ प्रभावित अरुणाचल में शिवराज सिंह चौहान ने किरेन रिजिजू और सीएम पेमा खांडू के साथ किया हवाई सर्वे

New Delhi, 1 जुलाई . अरुणाचल प्रदेश में आई भीषण बाढ़ के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Union Minister किरेन रिजिजू और Chief Minister पेमा खांडू के साथ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी दौरा किया है. उन्होंने वहां हालात का जायजा लिया. इसके साथ ही, शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य Government इस संकट में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है.

Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने केयी पान्योर जिले समेत कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके साथ ही वे सड़क मार्ग से भी गांवों में पहुंचे और प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. पीड़ितों से मुलाकात के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने भावुक अंदाज में कहा कि दुख बांटने से ही कम होता है और संकट की घड़ी में एक-दूसरे का साथ देना ही जीवन की सार्थकता है. उन्होंने विशेष रूप से बहनों से बात करते हुए भरोसा दिलाया कि वे अकेली नहीं हैं और केंद्र व राज्य Government हर कदम पर उनके साथ है.

उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ से हुए नुकसान का विस्तृत सर्वे कराया जाएगा और जिनके घर बह गए हैं, उनके लिए नए मकान बनवाए जाएंगे. खेतों में हुए नुकसान, फसलों की बर्बादी, पशुधन हानि, सभी का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाएगा. तत्काल राहत के रूप में राशन और आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है. Union Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi स्वयं स्थिति को लेकर चिंतित हैं और प्रभावितों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इसी के तहत केंद्र Government की टीम राज्य के साथ मिलकर लगातार राहत और पुनर्वास कार्यों में जुटी है.

दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय लोगों की ओर से किए जा रहे सामुदायिक प्रयासों की सराहना की. उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और सुरक्षा दीवार (प्रोटेक्शन वॉल) बनाने के काम में खुद भी हाथ बंटाया और कहा कि समाज की यह भागीदारी प्रेरणादायक है. Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाढ़ से भारी तबाही हुई है और नुकसान का लगातार आकलन किया जा रहा है, लेकिन इसके बीच सबसे सराहनीय बात यह है कि स्थानीय समुदाय ने Government का इंतजार किए बिना खुद आगे बढ़कर समाधान की पहल की है.

उन्होंने कहा कि गांव के भाई-बहनों ने बिना किसी औपचारिक स्वीकृति या अनुमान के नदी के पानी को दोबारा गांव में घुसने से रोकने के लिए प्रोटेक्शन वॉल बनाने का कार्य अपने हाथों में लिया है जो अत्यंत प्रेरणादायक है. उन्होंने इस सामुदायिक भावना को प्रणाम करते हुए कहा कि यदि समाज इस तरह जागरूक और सक्रिय हो तो कई बड़े काम स्वतः संभव हो जाते हैं.

शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया कि Government अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएगी और राहत व पुनर्वास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister पेमा खांडू के नेतृत्व में केंद्र और राज्य Government पूरी तत्परता से कार्य कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि Prime Minister मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र Government भी हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन जल्द से जल्द सामान्य हो सके.

इससे पहले, ईटानगर स्थित लोकभवन में उन्होंने Governor लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक से शिष्टाचार भेंट की और इस दौरान राहत कार्यों के बारे में भी चर्चा की.शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा जताया कि Government और समाज के संयुक्त प्रयासों से इस संकट से जल्द ही उबर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस कठिन समय को पार करेंगे, अरुणाचल फिर मुस्कुराएगा.

डीसीएच/

Leave a Comment