
New Delhi, 27 अप्रैल . केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान Tuesday को श्रीनगर के एसकेआईसीसी में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान Prime Minister ग्राम सड़क योजना-4, बैच-2 की शुरुआत करेंगे.
इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला, उपChief Minister सुरिंदर कुमार चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. यह कार्यक्रम केवल Governmentी आयोजन नहीं, बल्कि विकास के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है.
साल 2000 से अब तक Prime Minister ग्राम सड़क योजना के तहत जम्मू-कश्मीर में 3,328 सड़कों का निर्माण हुआ है, जिससे कुल 19,851 किलोमीटर का सड़क नेटवर्क बना है, साथ ही 257 पुल भी बनाए गए हैं. अब Prime Minister ग्राम सड़क योजना-4, बैच-2 के तहत 330 नई सड़कों का निर्माण होगा, जो लगभग 1,600 किलोमीटर लंबी होंगी. इस परियोजना की लागत 3,550 करोड़ रुपए है और इससे 363 गांवों को फायदा मिलेगा.
Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में Government केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने पर जोर दे रही है. कोशिश है कि सड़कों और सुविधाओं को सबसे दूर-दराज के गांवों तक पहुंचाया जाए.
यह कार्यक्रम 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे शुरू होगा. इस दौरान Union Minister Chief Minister को Prime Minister ग्राम सड़क योजना-4, बैच-2 की मंजूरी का पत्र भी सौंपेंगे. इसके अलावा दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत भी स्वीकृतियां जारी की जाएंगी, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में काम होगा.
जम्मू-कश्मीर में इस समय लगभग 96,000 स्वयं सहायता समूह, 7,500 गांव संगठन और 650 क्लस्टर स्तर के संघ सक्रिय हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रहे हैं. कौशल विकास, रोजगार और महिला नेतृत्व के जरिए गांवों में आत्मविश्वास और आय बढ़ाने का माहौल तैयार हो रहा है.
कृषि क्षेत्र में भी किसानों को कई योजनाओं जैसे पीएम-किसान, फसल बीमा योजना, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, बागवानी मिशन, किसान उत्पादक संगठन, ई-नाम और माइक्रो सिंचाई योजनाओं का लाभ मिल रहा है.
कुल मिलाकर शिवराज सिंह चौहान का यह दौरा किसानों, ग्रामीण परिवारों और महिलाओं के लिए भरोसा, भागीदारी और विकास का संदेश लेकर आया है.
–
एएमटी/वीसी