शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत झूठे नेरेटिव गढ़ने में माहिर : शाइना एनसी

Mumbai , 26 जून . शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने संजय राउत पर पर निशाना साधते हुए कहा कि वो झूठे नेरेटिव गढ़ने में माहिर हैं लेकिन अब उन्हें इससे किसी भी प्रकार का फायदा होने वाला नहीं है.

शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने Friday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि अगर राम मंदिर के चढ़ावे की बात करें, तो उसके बारे में पूरी जानकारी वेबसाइट पर दी गई है कि किसने क्या चढ़ाया है. राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से बाकायदा एक वेबसाइट बनाई गई है, जिसे राम मंदिर ट्रस्ट डॉट इन के नाम से जाना जाता है, जिसमें चंदे के बारे में पूरी जानकारी दी गई है. इसकी ऑडिटिंग भी होती है, जिसके तहत यह पता लगाया जाता है कि किसने कितना रुपया दान में दिया है. कुल मिलाकर, मेरा संजय राउत को यही सुझाव रहेगा कि वो चढ़ावे और चोरी के मुद्दे को आपस में मिलाने की कोशिश नहीं करें. जिस तरह से आतंकवादी आतंकवादी होता है, ठीक उसी प्रकार से चोर चोर ही होता है.

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावा मामले में एसआईटी गठित हो चुकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. ऐसी स्थिति में मेरा संजय राउत को यही सुझाव है कि वो इस मामले में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं करें बल्कि जो लोग भी इसमें शामिल हैं, उसकी आलोचना करें. इस तरह के मामले को एक सभ्य समाज में किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि यूपी की योगी Government पूरे मामले की गंभीरता से जांच करा रही है. अब तक इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है, जिसमें से छह लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. यूपी Government द्वारा गठित एसआईटी हर पहलू से पूरे मामले की जांच कर रही है. किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. हमें यह भी देखना होगा कि ये लोग इस तरह का काम नहीं कर रहे हैं. आखिर दिक्कत कहां पर आ रही है कि इन लोगों को कानून का बिल्कुल भी खौफ नहीं है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाए. मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में इस मामले की जांच सार्थक साबित होगी.

वहीं, शाइना एनसी ने सिया गोयल के पिता के इस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मेरी बेटी इस मामले में दोषी पाई जाती है, तो उसके साथ भी वैसा ही होना चाहिए, जैसा केतन के साथ हुआ क्योंकि केतन मेरे बेटे जैसा था.

इस पर शाइना एनसी ने कहा कि यह बहुत ही चिंता का विषय है. हमें यह समझना होगा कि हम किस तरह से अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. सिया गोयल के पिता ने इस तरह का बयान देकर बहुत बड़ी हिम्मत दिखाई है. हालांकि, हमें यह समझना होगा कि आखिर हमारी युवा पीढ़ी कहां जा रही है.

वहीं, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से केंद्र Government ने कमर्शियल सिलेंडर से प्रतिबंध हटा लिया है, जिस पर शाइना एनसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि Government की भूमिका स्पष्ट है. Government को पता है कि जब लोगों को दिक्कत होती है, तो हमें क्या करना है. अब जब पश्चिम एशिया में तनाव कम हो रहे हैं, तो हमें पूरा विश्वास है कि भविष्य में हमारे देश की अर्थव्यवस्था स्थिति सामान्य होगी. पूरी आर्थिक गतिविधियां पटरी पर आएंगी. हमें अपने Prime Minister Narendra Modi पर पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में आगामी दिनों में स्थिति सामान्य होगी और किसी को भी किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी.

उधर, पश्चिम बंगाल विधानसभा के सत्र में यूसीसी का बिल पेश हो सकता है. इस पर भी शाइना एनसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, पिछले 15 सालों तक ममता बनर्जी ने यूसीसी के नाम पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की. यूसीसी को लेकर लोगों के बीच में भ्रामक जानकारी प्रचारित करने की कोशिश की गई. अब शुभेंदु अधिकारी के Chief Minister बनने के बाद यूसीसी बिल पेश किया जाएगा, जिसमें सामाजिक समानता के संदर्भ में पूरी रूपरेखा निर्धारित की गई है.

वहीं, पश्चिम बंगाल की सुवेंदु Government ने पिछले चार साल का कैग रिपोर्ट पेश करने की बात कही है, जिससे इस बात को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है कि अगर रिपोर्ट पेश की जाती है तो तत्कालीन Government की पूरी पोल खुले जाएगी. इस पर शाइना एनसी ने कहा कि स्वपन दासगुप्ता ने बहुत काम किया है. अगले दिनों में जो भी भ्रष्टाचार हुए हैं, वो भी सतह पर आ जाएंगे. चार साल की कैग रिपोर्ट पब्लिक डोमेन में जरूरी है, ताकि लोगों को यह समझ में आए कि टीएमसी क्या कर रही थी और आने वाले दिनों में राज्य में भाजपा पश्चिम बंगाल के विकास के लिए क्या करने वाली है.

साथ ही, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी को जब किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति का सामना करना होता है, तो वो इससे बचने के लिए विदेश दौरे पर चले जाते हैं. शायद वो इस बार भी इसी वजह से बाहर गए हैं. राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India का अपमान करते हैं और खुद का भी तिरस्कार करते हैं.

वहीं, उन्होंने एनसीआईआरटी की ओर से कक्षा 9वीं की पुस्तकों में आपातकाल को सिलेबस में शामिल किए जाने पर कहा कि इस विषय से छात्र भी इसके बारे में जान सकेंगे.

इसके अलावा, शाइना एनसी ने कांग्रेस नेता हुसैन दलवई के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हुसैन दलवई के लिए यह बेहतर रहेगा कि वो अपने बयान अपने पास रखें. उन्होंने कहा कि India की विशेषता है- एकता में अनेकता, India की विशेषता है कि सबका साथ और सबका विकास. अगर आप बांग्लादेश इतने ज्यादा प्रभावित हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको वहां की नागरिकता ले लेनी चाहिए क्योंकि India ने समानता के अधिकार के तहत मुस्लिम समुदाय को सब कुछ दिया है.

एसएचके/पीएम

Leave a Comment