झूठे आरोपों पर ट्रोल हुईं शिल्पा शिंदे, वीडियो शेयर कर बोलीं- ‘मैं खुद को सही साबित करने नहीं आई’

Mumbai , 4 जून . टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी Actress शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान कबूल की थी कि 2016 में भाबीजी घर पर है के प्रोड्यूसर पर उन्होंने यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें social media पर भारी विरोध देखने को मिल रहा है. Thursday को Actress ने अपने बचाव पर प्रतिक्रिया दी.

Actress ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की, जिसमें वह कहती हैं कि उन्हें पता है कि उन्होंने जो किया है वह सही है और नकारात्मक टिप्पणियों से उन्हें बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है. उन्होंने कहा, “बहुत से लोगों ने पॉडकास्ट के सिर्फ एक क्लिप के आधार पर, पूरे संदर्भ को समझे बिना ही मेरे बारे में राय बना ली. मैं आमतौर पर टिप्पणियां पढ़ती हूं क्योंकि मुझे पता है कि मेरे फैंस मुझे क्या लिखते हैं. अगर आप भाती और हर्ष का पॉडकास्ट देखेंगे, तो आपको वहां भी टिप्पणियां देखने को मिलेगी. इस पीआर कैंपेन और आ रही टिप्पणियों के बाद, मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं कि आप जैसा बोते हैं, वैसा ही काटते हैं.”

Actress ने स्पष्ट करते हुए बताया कि कुछ लोग हालात को समझे बिना तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि ऐसा होने वाला है क्योंकि दुनिया कभी भी किसी अच्छी चीज की सराहना नहीं करती. आप जैसे लोग, जो आज कमेंट कर रहे हैं, उन्हें लगता है कि मुझे यह कहने की जरूरत नहीं थी. मैं यह बात दस साल पहले भी कह सकती थी, जब मैं वह शो कर रही थी लेकिन मैंने इसे अब कहने का फैसला किया.”

Actress ने आगे कहा, “मैं यहां पर खुद को साबित करने के लिए नहीं आई हूं, बल्कि अपनी अंतरात्मा के सामने सही होना चाहती थी क्योंकि वह बात एक झूठ थी. मुझसे किसी ने ऐसा करने के लिए नहीं बोला था लेकिन मैं उस झूठ के बोझ के साथ जी नहीं सकती थी. उस समय मैं किस मुश्किल दौर से गुजरी, यह कोई नहीं जानता. भगवान न करे कि ऐसी परिस्थिति का सामना आपको या आपके परिवार को करना पड़े.”

Actress शिल्पा शिंदे ने बताया कि यह सब उन्होंने पैसों के लिए नहीं किया. उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी, क्योंकि मैं जानती हूं कि उस समय मैंने कितनी बड़ी लड़ाई लड़ी थी. जिस व्यक्ति पर मैंने इल्ज़ाम लगाया था, वह जानता है कि असल में क्या हुआ था. मुझे अफसोस है. ‘सॉरी’ शब्द बहुत छोटा है लेकिन वह यह भी जानता है कि मैं उस समय किस हालात में थी. उस समय, मुझे लगा कि मेरे पास कोई और चारा नहीं है. मैं ऐसी मानसिक स्थिति में थी कि आत्महत्या करने के बारे में सोच रही थी.”

उन्होंने आगे कहा, “उस समय कई लोगों ने मेरा मजाक बनाया और गाली भी दी, लेकिन जब आप जानते हैं कि आपने कुछ भी गलत नहीं किया है, तो आपको किसी भी चीज का डर नहीं लगता. उस समय किसी ने भी मेरा साथ नहीं दिया था, इसलिए अब भी मुझे किसी के साथ की उम्मीद नहीं है. मैं इन सभी चीजों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. लोग क्या सोचते हैं, मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है. जो प्रोड्यूसर कलाकारों को गालियां देते हैं, वे तो 10-15 साल तक लगातार काम करते रहते हैं, लेकिन हम जैसे कलाकारों से यह उम्मीद की जाती है कि हम चुप रहें.”

Actress ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “पूरा पॉडकास्ट देखे बिना सिर्फ एक लाइन के आधार पर फैसला सुनाना, पेड पीआर का घटिया तरीका है. मुझे समझने के लिए मेरे शुभचिंतकों का धन्यवाद.”

बता दें कि Actress शिल्पा शिंदे भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में गई थीं. इस दौरान उन्होंने बताया था कि ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के सेट पर उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न के आरोप झूठे थे. इस मामले पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “वह झूठ था,” और साथ ही उन परिस्थितियों के बारे में भी बताया जिनके चलते उन्होंने ये आरोप लगाए थे.

इसके बाद social media पर Actress शिल्पा शिंदे को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. कई यूजर्स और संगठनों ने उनके कबूलनामे के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की और कुछ ने तो उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की.

नेशनल काउंसिल फॉर मेन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए Actress शिल्पा शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करने के मामले में कार्रवाई करें.

एनएस/पीएम

Leave a Comment