भक्ति में लीन दिखीं शिल्पा शेट्टी, त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Mumbai , 17 अप्रैल . Bollywood Actress शिल्पा शेट्टी अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. Friday को शिल्पा शेट्टी ने त्रिपुरा में स्थित प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर के दर्शन किए. यह मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

शिल्पा शेट्टी ने त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया. इस खास पल को उन्होंने अपने social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी साझा किया.

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिल्पा ने वीडियो और फोटो पोस्ट की. वीडियो में वह देवी त्रिपुरासुंदरी की मूर्ति के सामने श्रद्धा भाव से पूजा करती नजर आ रही हैं. इसमें मंदिर के गर्भगृह की सुंदर झलक देखने को मिल रही है.

तस्वीर में शिल्पा अपनी दो करीबी दोस्तों के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं. तीनों पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. शिल्पा ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है. इसके साथ लाइट ज्वेलरी और माथे पर बिंदी लगाकर अपने लुक को पूरा किया. मंदिर परिसर में दोस्तों के साथ उन्होंने कैमरे के लिए पोज दिया.

अगर शिल्पा शेट्टी के करियर की बात करें तो उन्होंने Bollywood में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने साल 1993 में आई फिल्म ‘बाजीगर’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह कई सफल फिल्मों में नजर आई.

शिल्पा ने ‘धड़कन’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘जानवर’ और ‘इंडियन’ जैसी फिल्मों में काम किया. उन्होंने ‘इंडियन Police फोर्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए ओटीटी पर भी राज किया.

वह अब जल्द ही फिल्म ‘केडी द डेविल’ में नजर आने वाली हैं. यह 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक पीरियड एक्शन एंटरटेनर ड्रामा है. इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा, ध्रुव सरजा, संजय दत्त, नोरा फतेही, रमेश अरविंद और वी रविचंद्रन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. यह फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पीके/एएस

Leave a Comment