
Mumbai , 29 अप्रैल . दुनियाभर में Wednesday को ‘अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस’ का उत्साह देखने को मिल रहा है. इस अवसर पर मनोरंजन जगत के सितारे भी पीछे नहीं हैं. अभिनेत्रियां शिल्पा शेट्टी और शेफाली शाह ने social media के जरिए अपने प्रशंसकों को डांस के महत्व पर जोर दिया.
Actress शिल्पा शेट्टी ने एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इसमें वे बेफिक्र होकर मस्ती में झूमती नजर आ रही हैं. Actress ने लिखा, “मटकना कभी पुराना नहीं होता. हर दिन को डांस डे समझो, खुशी से झूमो और नाचते-गाते जिंदगी जियो.”
Actress शेफाली शाह ने इस अवसर पर अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘सत्या’ के मशहूर गाने ‘सपने में मिलती है’ को याद किया. Actress ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे बेहद बेफिक्र और आजाद होकर डीजे पर थिरकती नजर आ रही हैं.
वीडियो में शेफाली ने पीच रंग का स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है. अपने डांस के जरिए उन्होंने संदेश दिया कि इंसान को बिना किसी झिझक के खुलकर जीना चाहिए. Actress ने लिखा, “आप लोगों ने यह कहावत तो सुनी ही होगी, कि ऐसे नाचो जैसे कोई देख ही नहीं रहा हो; मैं इस बात को बहुत गंभीरता से लेती हूं.”
शेफाली का डांस सभी को काफी पसंद आ रहा है. आम जनता से लेकर मनोरंजन जगत के Actor भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. Actor जमनादास मजेठिया ने लिखा, “उस बात को मुझसे बेहतर कौन समझेगा.”
बता दें कि 1998 में आई फिल्म ‘सत्या’ का यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है. इसे आशा भोसले और सुरेश वाडकर ने अपनी आवाज दी थी. यह गाना शेफाली शाह और मनोज बाजपेयी पर फिल्माया गया था. फिल्म में मनोज बाजपेयी द्वारा निभाए गए ‘भीकू म्हात्रे’ के किरदार ने उन्हें एक आइकॉन बना दिया था.
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस हर साल 29 अप्रैल को आधुनिक बैले के जनक जीन-जॉर्जेस नोवरे की जयंती पर दुनियाभर में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक एकता, अभिव्यक्ति और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है. इस दिन को 1982 में यूनेस्को की सहयोगी संस्था आईटीआई की नृत्य समिति द्वारा स्थापित किया गया था.
–
एनएस/पीएम