‘संकल्प’ की सफलता से गदगद शीन दास, नाना पाटेकर संग काम करने को बताया ‘गौरव की बात’

Mumbai , 21 अप्रैल . Actress शीन दास इन दिनों वेब सीरीज ‘संकल्प’ में अपने किरदार को लेकर तारीफ बटोर रही हैं. इस सीरीज में उन्होंने ‘जयंती राय’ नाम की एक सशक्त छात्र नेता की भूमिका अदा की है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

Tuesday को Actress ने इंस्टाग्राम के जरिए टीम का शुक्रिया अदा करने के साथ दिग्गज Actor नाना पाटेकर के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को भी शेयर किया. Actress ने कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कीं. इसमें फिल्म के कुछ सीन और साथी कलाकारों के साथ की झलक शामिल हैं.

शीन ने अपनी पोस्ट में लिखा, “‘संकल्प’ का हिस्सा बनना मेरे करियर के लिए बेहद खास पड़ाव रहा है. पूरी टीम का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर भरोसा करके मुझे ‘जयंती’ का किरदार दिया.”

Actress ने विशेष रूप से प्रकाश झा प्रोडक्शंस, निर्देशक प्रकाश झा, निर्माता दिशा झा के साथ-साथ जियो स्टूडियो और एमएक्स प्लेयर की टीम का आभार व्यक्त किया.

उन्होंने लिखा, “एक छात्र नेता के रूप में खुद को पर्दे पर उतारना मेरे लिए एक बेहतरीन मौका था.”

Actress ने बताया कि इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत दिग्गज Actor नाना पाटेकर की मौजूदगी है. उनके साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को शीन ने शब्दों में पिरोते हुए लिखा, “नाना सर के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए गौरव की बात रही. उनके साथ काम करते हुए मुझे अभिनय की बारीकियों को समझने, देखने और बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला. मैं यहां से ढेर सारी यादें, सीख और दिल में बहुत सारी कृतज्ञता लेकर जा रही हूं.”

बता दें कि 10 एपिसोड वाली Political थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज ‘संकल्प’ का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है. यह सीरीज Patna में ‘मास्टर साहब’ नामक एक चतुर व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गुरुकुल चलाकर बच्चों को पावर-पॉलिटिक्स की ट्रेनिंग देकर सिस्टम को नियंत्रित करता है. सीरीज में नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुब्रा सैत, संजय कपूर, शीन दास और नीरज काबी जैसे कलाकार शामिल हैं.

एनएस/एबीएम

Leave a Comment