शहीद सुखदेव जयंती: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका बलिदान देश को करता रहेगा प्रेरित

New Delhi, 15 मई . वीर क्रांतिकारी और अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के कई बड़े नेताओं ने शहीद सुखदेव को श्रद्धांजलि दी है. अमित शाह ने कहा कि शहीद सुखदेव का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्रभक्तों को देशसेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करता रहेगा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “अमर क्रांतिकारी सुखदेव की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान के प्रतीक सुखदेव ने स्वाधीनता को जीवन का लक्ष्य बनाकर मातृभूमि की आजादी हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया.”

उन्होंने आगे लिखा, “लाला लाजपत राय की मृत्यु का प्रतिशोध लेने में सुखदेव ने भगत सिंह और राजगुरु के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्रभक्तों को देशसेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करता रहेगा.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने भी क्रांतिकारी सुखदेव को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मातृभूमि की स्वतंत्रता और गौरव की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर क्रांतिकारी सुखदेव की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनका त्यागमय व राष्ट्रनिष्ठ जीवन प्रत्येक नागरिक को कर्तव्यपथ पर अडिग रहकर मां भारती की अस्मिता और गौरव की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने लिखा, “स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक, महान क्रांतिकारी सुखदेव जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. अपनी युवा अवस्था में ही मातृभूमि की वेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले सुखदेव जी का अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति हर पीढ़ी के लिए प्रेरणापुंज है. देश उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा.”

बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने पोस्ट किया, “मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी और अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. उनका साहस, देशभक्ति और बलिदान सदैव राष्ट्रवासियों को प्रेरित करता रहेगा.”

Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने भी शहीद सुखदेव को नमन किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी और शहीद सुखदेव की जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन. मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण और त्याग हर भारतीय के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा.”

Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने लिखा, “महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, अद्वितीय क्रांतिकारी और अमर बलिदानी सुखदेव की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की राह पर सदैव प्रेरित करता रहेगा.”

डीसीएच/

Leave a Comment