रणबीर कपूर बने अयोध्या के नए निवासी, सरयू नदी के पास जमीन की रजिस्ट्री पूरी

अयोध्या, 15 मई . अयोध्या में राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद से ही यहां पर जमीन खरीदने की होड़ मची है. इसी कड़ी में Actor रणबीर कपूर ने भी जमीन ले ली है. सब-रजिस्टार सहायक संगीता उपाध्याय ने के साथ बातचीत की.

इस दौरान उन्होंने बताया कि Actor ने एक डेवलपर के जरिए सरयू नदी के पास 198.26 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा है. उन्होंने कहा, “अयोध्या के माझा तिवरा में कल, यानी कि 14 मई को सफलतापूर्वक रजिस्ट्री सम्पन्न की गई.”

उन्होंने बताया कि Actor ने इस क्षेत्र के लिए कुल 2 करोड़ 40 लाख रुपए का भुगतान किया है. इस जमीन को खरीदने के लिए Actor स्वयं नहीं आए थे, बल्कि उनका एक प्रतिनिधि था, जिसने डेवलपर के माध्यम से खरीदी थी. यह उनकी पहली जमीन है. रजिस्ट्री हो गई है.

जब ने सब-रजिस्टार सहायक संगीता उपाध्याय से अन्य फिल्मी सितारों के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया, “रणबीर कपूर के अलावा, दो Actorओं ने भी इस क्षेत्र में निवेश किया है.”

हालांकि, संगीता ने उन Actorओं के नाम की जानकारी नहीं दी. उम्मीद है कि आगे चलकर उनके नाम सामने आ सकते हैं.

बता दें कि यह जमीन Actor के परिवार के लिए विरासत के रूप में होगी. रणबीर ने हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के इस प्रोजेक्ट में निवेश किया है, जो सरयू नदी के किनारे 75 एकड़ में फैला लैंडमार्क डेवलपमेंट है. यह प्रोजेक्ट 35 से ज्यादा लग्जरी लाइफस्टाइल सुविधाओं, बड़े क्लब हाउस और 5 एकड़ में फैले पूर्ण शाकाहारी लग्जरी होटल ‘द लीला’ से सुसज्जित है.

Actor रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी निर्देशित महाकाव्य ‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. इस महाकाव्य में उनके साथ Actress साई पल्लवी माता सीता के रोल में होंगी. वहीं, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में, सनी देओल श्रीराम भक्त हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, रवि दुबे श्रीरामचंद्र के अनुज लक्ष्मण का किरदार निभाते नजर आएंगे.

एनएस/एबीएम

Leave a Comment