Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राष्ट्रीय

जम्मू बेस कैंप से रवाना हुआ अमरनाथ यात्रियों का सातवां जत्था, सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम

जम्मू बेस कैंप से रवाना हुआ अमरनाथ यात्रियों का सातवां जत्था, सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम

जम्मू, 8 जुलाई . कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और भक्तिमय वातावरण के बीच Wednesday को अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का सातवां जत्था जम्मू बेस कैंप से रवाना हुआ. यात्रियों में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने यात्रा की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की सराहना करते हुए इसे संतोषजनक बताया.

एक श्रद्धालु ने से बातचीत के दौरान कहा, “अमरनाथ यात्रा का अवसर केवल बाबा बर्फानी की कृपा से मिलता है.” उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में पहली बार दर्शन करने का अवसर मिला था और अब लगातार दूसरे वर्ष भी बाबा ने बुलाया है. उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा उन्हीं श्रद्धालुओं को नसीब होती है, जिन्हें भोलेनाथ का बुलावा आता है.

उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2022 से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से India भ्रमण पर हैं. उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा में 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम, सात सप्तपुरी, 51 शक्तिपीठ, 108 सिद्धपीठ, पंच कैलाश, पंच केदार, पशुपतिनाथ और अमरनाथ जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन शामिल हैं.

श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की. एक यात्री ने कहा कि पहले यात्रा के दौरान कई बार सुरक्षा कारणों से यात्रा रोकने की खबरें आती थीं, लेकिन अब सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पूरे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती है और श्रद्धालु खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके समर्पण और सतर्कता की वजह से श्रद्धालु निश्चिंत होकर बाबा के दर्शन कर पा रहे हैं.

एक श्रद्धालु ने कहा, “यह बहुत अद्भुत है और जिस तरह से यहां सुरक्षा व्यवस्था है, वह भी बहुत अच्छा है. इसका श्रेय Prime Minister और Government को जाना चाहिए.”

एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि मौसम काफी ठंडा होगा, लेकिन यहां गर्मी महसूस हो रही है. हालांकि, उन्होंने यात्रा प्रबंधन की तारीफ करते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी हर कदम पर यात्रियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं.

वहीं, एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं. उन्होंने बताया कि सेवा, सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक है, जिससे सभी श्रद्धालु खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

–

पीआईएम/एएस

Share