अमेरिका: आयोवा में गोलीबारी, सात की मौत

न्यूयॉर्क, 2 जून . अमेरिका से एक बार फिर गोलीबारी की दहला देने वाली खबर आई. आयोवा के मस्कटाइन में अलग-अलग जगहों पर फायरिंग के बाद संदिग्ध बंदूकधारी समेत सात लोग मृत पाए गए.

मस्कटाइन Police ने बताया कि Monday को स्थानीय समयानुसार (1712 जीएमटी) के हिसाब से दोपहर करीब 12:12 बजे एक घर में गोलीबारी की खबर मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे. यहां घर के अंदर चार लोगों को घायलावस्था में पाया. चारों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

जांच कर्मियों ने 52 साल के आदमी की पहचान संदिग्ध के तौर पर की, जो अधिकारियों के पहुंचने से पहले घर से निकल गया था और बाद में रिवरफ्रंट ट्रेल पर घायल हालत में मिला. उसने खुद को गोली मारी थी. सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, उसे भी मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

जांच के दौरान Police अधिकारियों को दूसरे घर में एक और स्थानीय बाजार में एक और शव मिला.

Police ने एक बयान जारी कर कहा, “शुरुआती जांच से पता चलता है कि गोलीबारी घरेलू झगड़े की वजह से हुई थी. इस समय, माना जा रहा है कि सभी मृतक संदिग्ध के परिजन थे.”

इस पूरे मामले को लेकर जांच जारी है.

इस घटना ने करीब डेढ़ महीने पहले अमेरिका के लुइसियाना में हुई फैमिलिसाइड को याद दिला दिया है, जिसे आपराधिक भाषा में “फैमिलिसाइड” कहा जाता है यानी किसी व्यक्ति का अपने ही परिवार के कई सदस्यों की हत्या करना. इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत दुर्लभ होती हैं, लेकिन जब भी घटती हैं, समाज को झकझोर देती हैं.

लुइसियाना के श्रेवपोर्ट में 19 अप्रैल को एक शख्स ने परिवार के 8 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

यहां एक व्यक्ति ने 8 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मारे गए बच्चों की उम्र 1 से 14 साल के बीच थी. 7 बच्चे उस के अपने थे और आठवें का वो अंकल था. वारदात को हाल की खतरनाक शूटिंग में से एक माना गया था. आठ बच्चों में पांच लड़कियां और तीन लड़के थे. उसने जब बच्चों पर फायरिंग की, तब वे सो रहे थे. यहां भी हत्या की वजह घरेलू विवाद बताया गया था.

केआर/

Leave a Comment