‘मच्छर की तरह माफिया भी खत्म’, कुशीनगर में बोले मुख्यमंत्री योगी, फाजिलनगर का नाम बदलने का भी ऐलान

कुशीनगर, 2 जून . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ करने की घोषणा की. इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि नई पहचान भगवान महावीर से जुड़े इतिहास को सम्मान देगी. Chief Minister ने पूर्ववर्ती Governmentों पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था, विकास और जनकल्याण योजनाओं को लेकर अपनी Government की उपलब्धियां भी गिनाईं.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister योगी ने कहा कि कुशीनगर के फाजिलनगर का नाम बदलने का प्रस्ताव हम लोगों ने रख दिया है. अब इसे फाजिलनगर नहीं, बल्कि पावागढ़ के नाम से जाना जाएगा. भगवान महावीर से इस क्षेत्र की पहचान होगी, फिर इसे फाजिल क्यों कहें? अपनी विरासत पर गौरव करना हर व्यक्ति का दायित्व है.

Chief Minister योगी ने कहा कि पहले हर जगह सिर्फ शोषण होता था, माफियाओं को संरक्षण मिला हुआ था. बीमारियां फैल रही थीं, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं थी. हर पर्व और त्योहार पर हिंसा होती थी. आज डबल इंजन Government का असर है कि सिर्फ कुशीनगर में 90 हजार लोगों को आवास मिला है और लाखों लोगों के घरों में शौचालय बनवाए गए हैं. इलाज, शौचालय, राशन जैसी सुविधाएं Government मुफ्त में दे रही है.

उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस की बीमारी उसी तरह खत्म हो गई है, जैसे उत्तर प्रदेश से माफिया खत्म हो गए हैं. हमने माफिया और मच्छरों को खत्म कर दिया है. मच्छर बीमारी फैलाते थे और माफिया लोगों में बेरोजगारी बढ़ाते थे.

Chief Minister योगी ने कहा कि अगर आप अच्छे विधायक और सांसद चुनते हैं, तो वे अच्छे काम करते हैं. विकास, रोजगार, सुरक्षा, बीमारी पर नियंत्रण तथा माफिया और गुंडों पर लगाम लगाने का काम करते हैं. किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने और उनकी उपज का अच्छा दाम दिलाने का भी काम करते हैं.

उन्होंने कहा कि लगभग 498 वर्ष पूर्व अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान पर एक विदेशी आक्रांता ने उस पवित्र स्थल को ध्वस्त कर दिया था और इस पावन भूमि को अपवित्र करने का प्रयास किया था. सदियों तक, कई दशकों और पीढ़ियों तक यह संघर्ष जारी रहा और पूरे राष्ट्र की भावनाएं इस मुद्दे से गहराई से जुड़ी रहीं. लेकिन, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को गति तभी मिली, जब ‘डबल इंजन’ वाली भाजपा Government का गठन हुआ.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment