
चाईबासा, 2 जून . Jharkhand के पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिलों की Police ने संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस दौरान चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जबकि गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
Police अधिकारियों ने Tuesday को बताया कि 1 जून को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के Police अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नौबामुंडी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री में संलिप्त है. सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल Police पदाधिकारी (किरीबुरू) के नेतृत्व में नौबामुंडी, किरीबुरू और बड़ा जामदा थाना Police की संयुक्त टीम का गठन किया गया. इसी दौरान पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के सिदगोड़ा थाना की Police भी मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले की जांच कर रही थी. दोनों जिलों की Police ने आपसी समन्वय के साथ संयुक्त अभियान चलाया.
छापेमारी के दौरान नौबामुंडी थाना क्षेत्र के दुकासाई गांव से सोनू लोहरा उर्फ भोला (20) को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं.
Police ने आगे की कार्रवाई में दूसरे आरोपी थाना छोटानागरा के टोटोगांड़ा निवासी राज पूर्ति (23) को भी गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर टोटोगांडा गांव से 9 मोटरसाइकिलें तथा किरीबुरू थाना क्षेत्र के टोटीबा बिरहोर टोला से 6 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं.
Police के अनुसार, कुल 20 बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपए के बीच है. बरामद वाहनों में होंडा एक्टिवा, बजाज पल्सर एनएस-200, हीरो सुपर स्प्लेंडर, यामाहा आर-15, यामाहा एफजेड, होंडा शाइन, यामाहा फेजर और फसिनो समेत विभिन्न कंपनियों के दोपहिया वाहन शामिल हैं.
Police के अनुसार, यह गिरोह विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें दूर-दराज के क्षेत्रों में कम कीमत पर बेचने का काम करता था. Police अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.
–
एसएनसी/एसके