
New Delhi, 17 जनवरी . India में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपना कामकाज शुरू कर दिया है. कामकाज शुरू करने के बाद गोर सबसे पहले Mumbai यात्रा पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा से मुलाकात भी की.
इस मुलाकात की जानकारी देते हुए सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, “आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलकर बहुत अच्छा लगा. हमने सहयोग बढ़ाने के क्षेत्रों पर चर्चा की, जिसमें नई स्टेट ऑफ द आर्ट अमेरिकी तकनीक भी शामिल है.”
अमेरिकी राजदूत ने टाटा कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से भी मुलाकात की. मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर कर गोर ने लिखा, “टाटा कंपनी के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के साथ मेरी एक अच्छी मीटिंग हुई. यह एक ऐसा समूह है जिसकी 150 साल पुरानी शानदार विरासत है और जिसकी अमेरिका में अच्छी-खासी मौजूदगी है.”
अमेरिकी राजदूत गोर ने लिखा था, “Mumbai में अपने पहले दौरे की शुरुआत हमारे वाणिज्य दूतावास से करने के लिए बहुत उत्साहित हूं. हमारी समर्पित टीम अमेरिका-India साझेदारी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है.”
Monday को New Delhi में अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद गोर ने 14 जनवरी को President भवन में हुए एक समारोह में President द्रौपदी मुर्मू को अपने क्रेडेंशियल्स दिए.
इसे लेकर उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज, मैंने President भवन में President द्रौपदी मुर्मू को India में अमेरिका के राजदूत के तौर पर अपने क्रेडेंशियल्स सौंप दिए. मैं President ट्रंप के भरोसे के लिए उनका आभारी हूं और उनकी Government की प्राथमिकता को आगे बढ़ाने पर गर्व करता हूं. हम सब मिलकर सुरक्षा, व्यापार, ऊर्जा और तकनीक में अपनी साझेदारी को मजबूत करेंगे और अमेरिका-India साझेदारी बनाएंगे जो 21वीं सदी को डिफाइन करेगी.”
राष्ट्रीय राजधानी New Delhi में अपने कामकाज के पहले दिन अमेरिकी राजदूत ने संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने India और अमेरिका ट्रेड वार्ता को लेकर जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच 13 जनवरी से फिर से वार्ता शुरू हो गई है.
सर्जियो गोर ने कहा था, “आप में से कई लोगों ने मुझसे चल रही ट्रेड डील की बातचीत पर अपडेट मांगा है. दोनों पक्ष लगातार सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं. असल में, ट्रेड पर अगली बातचीत Tuesday को होगी. India दुनिया का सबसे बड़ा देश है, इसलिए इसे अंतिम लाइन तक पहुंचाना आसान काम नहीं है, लेकिन हम वहां पहुंचने के लिए पक्के इरादे वाले हैं. ट्रेड हमारे रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है. हम सिक्योरिटी, काउंटर टेररिज्म, एनर्जी, तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे दूसरे बहुत जरूरी क्षेत्रों में भी मिलकर काम करते रहेंगे.”
अमेरिकी राजदूत ने India को यूएस का सबसे जरूरी साझेदार बताते हुए कहा था, “India से ज्यादा जरूरी कोई पार्टनर नहीं है. आने वाले महीनों और सालों में, राजदूत के तौर पर मेरा लक्ष्य एक बहुत बड़ा एजेंडा पूरा करना है. हम यह काम सच्चे रणनीतिक साझेदार के तौर पर करेंगे, जिसमें हर कोई ताकत, सम्मान और नेतृत्व लाएगा.”
–
केके/वीसी