
सरायकेला, 16 जुलाई . Jharkhand के सरायकेला जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड का Police ने महज दो दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है. हत्याकांड के आरोपी को Police ने गिरफ्तार कर लिया है.
Police ने मृतका Monday ी हेंब्रम की हत्या के आरोप में उसके पति सोमराय हेंब्रम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Thursday को आयोजित प्रेसवार्ता में Police अधीक्षक मनोज स्वार्गियारी ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. एसपी ने बताया कि Tuesday को निर्माणाधीन मकान के पास बने सेफ्टी टैंक से महिला का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, परिस्थितिजन्य प्रमाणों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई.
जांच के दौरान संदेह मृतका के पति सोमराय हेंब्रम पर गया. हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.
Police के अनुसार, घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच अवैध संबंध के शक को लेकर विवाद हुआ था. गुस्से में आरोपी ने पहले बिजली के तार से पत्नी का गला घोंट दिया. इसके बाद उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए लोहे की रॉड से सिर पर कई वार किए.
हत्या के बाद उसने शव को घर के समीप निर्माणाधीन मकान के पास बने सेफ्टी टैंक में फेंककर सबूत छिपाने का प्रयास किया.
Police अधीक्षक मनोज स्वार्गियारी ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों और टीमवर्क की बदौलत इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी मात्र 48 घंटे में सुलझा ली गई. उन्होंने कहा कि हत्या जैसा जघन्य अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति कानून से बच नहीं सकता.
छापेमारी दल में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश टुडू, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य Police पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे. मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
–
डीकेएम/पीएम