सीनियर आईपीएस राजीव कृष्ण बने उत्तर प्रदेश के पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक

Lucknow, 31 मई . उत्तर प्रदेश Police को लगभग चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्थायी नेतृत्व मिल गया है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया Police महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से जानकारी दी गई है. इसके साथ ही वर्ष 2022 में तत्कालीन डीजीपी मुकुल गोयल के पद से हटने के बाद से चला आ रहा पूर्णकालिक डीजीपी का इंतजार समाप्त हो गया. राजीव कृष्ण बीते एक वर्ष से अधिक समय से कार्यवाहक डीजीपी के रूप में प्रदेश Police की कमान संभाल रहे थे.

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा भेजे गए तीन वरिष्ठ अधिकारियों के पैनल पर शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद उनके नाम पर अंतिम मुहर लगी. आयोग ने 26 मई को हुई बैठक के उपरांत 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी रेणुका मिश्रा तथा 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण के नाम राज्य Government को भेजे थे.

प्रदेश Government ने प्रशासनिक अनुभव, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और संगठनात्मक क्षमता को ध्यान में रखते हुए राजीव कृष्ण को Police बल का नेतृत्व सौंपने का निर्णय लिया. उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राज्य Government अपराध नियंत्रण, तकनीक आधारित Policeिंग और निवेश अनुकूल कानून-व्यवस्था को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किए हुए है.

राजीव कृष्ण को Police सेवा में तीन दशक से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है. उन्होंने खुफिया तंत्र, कानून-व्यवस्था, Police आधुनिकीकरण और प्रशासनिक प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. कार्यवाहक डीजीपी बनने से पूर्व वह डीजी इंटेलिजेंस तथा उत्तर प्रदेश Police भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे.

मैदानी Policeिंग में भी उनका लंबा अनुभव रहा है. वह Lucknow, आगरा, मथुरा, इटावा और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) सहित कई महत्वपूर्ण जिलों के Police प्रमुख रह चुके हैं. इटावा में तैनाती के दौरान दस्यु गिरोहों के खिलाफ चलाए गए अभियानों में उनकी भूमिका विशेष रूप से चर्चा में रही.

इसके अलावा वह Lucknow जोन के एडीजी और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में आईजी ऑपरेशंस के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले राजीव कृष्ण का जन्म 26 जून 1969 को गौतमबुद्ध नगर में हुआ था. भारतीय Police सेवा के 1991 बैच के अधिकारी के रूप में उन्होंने 15 सितंबर 1991 को सेवा जॉइन की थी.

अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न स्तरों पर पदोन्नति प्राप्त करते हुए फरवरी 2024 में Police महानिदेशक रैंक हासिल की. Supreme Court के दिशा-निर्देशों और यूपीएससी की चयन प्रक्रिया के तहत नियुक्त स्थायी डीजीपी का न्यूनतम कार्यकाल दो वर्ष का होता है. ऐसे में राजीव कृष्ण के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश Police को अपेक्षाकृत स्थिर कमान मिलने की उम्मीद है.

विकेटी/एमएस

Leave a Comment