आईपीएल 2026 फाइनल: जीटी के घर में आरसीबी का शोर, फैंस ने कहा-आरसीबी जीतेगी

Ahmedabad, 31 मई . आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला Sunday की शाम 7:30 से Ahmedabad के Narendra Modi क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) और Gujarat टाइटंस (जीटी) के बीच होने वाला है. दोनों टीमें अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाने के लिए तैयार हैं. फाइनल जीटी के होम ग्राउंड में खेला जा रहा है, लेकिन वहां भी आरसीबी के लिए हर आयु वर्ग के दर्शकों के बीच समर्थन देखने को मिल रहा है.

Bhopal से आए आरसीबी फैंस ने से बात करते हुए कहा, “आरसीबी अच्छी गेंदबाजी करेगी. हम यहां रजत पाटीदार और विराट कोहली का समर्थन करने और यह सुनिश्चित करने आए हैं कि आरसीबी जीते.”

Ahmedabad में महिला फैंस के बीच भी आरसीबी के लिए जोरदार समर्थन देखने को मिला. से बात करते हुए एक महिला प्रशंसक ने कहा, “हम दोनों टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन हमारा झुकाव आरसीबी की तरफ ज्यादा है. मुझे लगता है कि विराट कोहली के साथ, स्कोर शायद 250 तक पहुंच सकता है.”

फाइनल देखने पहुंचे Narendra Modi की तरह दिखने वाले एक फैन ने कहा, “मैं क्या कहूं? India के Prime Minister जनता के सेवक हैं और उनके कल्याण के लिए काम करते हैं. हर जगह मुझे उनके हमशक्ल के रूप में पहचाना जाता है.”

बिहार की राजधानी Patna में भी युवा क्रिकेटरों के बीच आरसीबी को लेकर जोश देखने को मिला. युवा क्रिकेटरों का कहना था कि आरसीबी के बल्लेबाज और गेंदबाज फॉर्म में चल रहे हैं, इसलिए आरसीबी को जीतना चाहिए.

आईपीएल 2025 में अपना पहला खिताब जीतने वाली आरसीबी इस सीजन में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची है. आरसीबी ने Gujarat टाइटंस को पहले क्वालीफायर में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि Gujarat ने Rajasthan रॉयल्स को दूसरे क्वालीफायर में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

पीएके

Leave a Comment