सरकार के काम देखकर विपक्ष को समझ नहीं आ रहा आलोचना कैसे करें: पुष्कर सिंह धामी

गौचर, 29 दिसंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के किसानों के कल्याण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की. उन्होंने दावा किया कि हमारी Government के नेतृत्व में 90 हजार से अधिक किसानों को सशक्त करने की दिशा में पूरी कार्ययोजना निर्धारित कर ली गई है, जिसे यथाशीघ्र धरातल पर उतारा जाएगा. हमारी Government यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी किसान विकास से वंचित न रहे.

पुष्कर सिंह धामी ने ‘राज्यस्तरीय किसान दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि Government ने अन्नदाताओं के कल्याण के लिए कई प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि राज्य में किसान भाइयों को हर प्रकार की योजनाओं का लाभ मिले.

Chief Minister ने दावा किया कि हमारी Government ने किसानों के सशक्तीकरण के लिए इतने प्रशंसनीय कार्य किए हैं कि विपक्षियों को समझ नहीं आ रहा है कि हमारी आलोचना कैसे करें. मैं आज एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमने किसानों को अपनी प्राथमिकता की सूची में सबसे शीर्ष पर रखा है, जिनके हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं है.

उन्होंने बताया कि हमारी Government 300 करोड़ रुपए की लागत से राज्य में अरोमा पार्क विकसित कर रही है. यही नहीं, महिलाओं की ओर से बनाए गए उत्पादों की मांग हर क्षेत्र में हो रही है. इससे बाजार को एक नया विस्तार मिल रहा है. बाजार के लिए नए द्वार खुल रहे हैं, क्योंकि हम उनके उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि महिला किसानों के उत्पादों को एक नई पहचान मिले. ऐसा करने से उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों की मांग में इजाफा दर्ज किया जाएगा.

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि किसानों की आय को बढ़ाने की दिशा में हमारे राज्य को शीर्ष स्थान मिला है. इस वजह से विपक्ष के खेमे में खलबली का आलम है. उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है कि अब किस विषय वस्तु को मुद्दा बनाकर Government की आलोचना करें.

उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी किसानों से खेतीबाड़ी में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने और Government की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने दावा किया कि अगर राज्य के सभी किसान Government की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएंगे, तो इससे उन्हें व्यापक स्तर पर लाभ मिलेगा.

उन्होंने कार्यक्रम में आए कृषि मंत्री का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि मैं कृषि मंत्री का धन्यवाद करना चाहूंगा कि वे हमारे बीच में आए. उन्होंने हमें एक पत्र भी दिया. इस पत्र में India Government की तरफ से उत्तराखंड की 302 बसावटों को जोड़ने के लिए 1028 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 1706 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दी है. इसके लिए मैं Union Minister शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहूंगा.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment