
New Delhi, 29 दिसंबर . भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने Monday को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने असम में एक बार फिर से कमल खिलाने की अपील की ताकि घुसपैठियों को प्रदेश से भगाया जा सके.
BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने से बात करते हुए कहा, “शाह का बयान बिल्कुल ठीक है, पिछले 10 साल से घुसपैठियों को बाहर निकाला गया है. दूसरी बार हमारी Government बनने का जो मुख्य कारण यह था कि असम Government ने दंगे और लूटपाट को काबू किया था.”
उन्होंने कहा, “लोग घुसपैठियों से बहुत परेशान थे. जब लोगों को लगा कि ये घुसपैठिए India में आकर हमारी कानून व्यवस्था और देश को खराब करना चाहते हैं, तो उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया. ऐसे में अमित शाह ने बिल्कुल ठीक कहा है. 10 साल की परफॉर्मेंस देखते हुए असम की जनता भाजपा को आशीर्वाद देगी.”
BJP MP ने अरावली मामले में Supreme Court के स्टे को लेकर कहा, “अरावली को बचाया जाना चाहिए, इसमें कोई दो राय नहीं है. अगर Supreme Court ने बैन लगाया है और रिपोर्ट मांगी है, तो यह अच्छी बात है. सभी राज्य रिपोर्ट देंगे और उसके बाद Supreme Court फैसला करेगी. भाजपा का कमिटमेंट है कि अरावली के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी. अरावली का स्वरूप बनाकर रखा जाएगा.”
उन्होंने उन्नाव रेप केस को लेकर कहा, “जब पीड़ितों को पता चला कि हाईकोर्ट से रिलीफ मिल रहा है, तो उनकी नाराजगी और गुस्सा जायज था. Supreme Court बड़ी कोर्ट है, जिसने रोक लगाई है. किसी भी अपराधी को किसी कारण से किसी प्रकार की छूट नहीं मिलनी चाहिए. कोर्ट के फैसले की सराहना होनी चाहिए.”
चंदोलिया ने देहरादून में त्रिपुरा की छात्रा की मौत की निंदा की. इस मामले में दोषी के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए.
–
एससीएच