
Mumbai , 28 जुलाई . Bollywood Actress एली अवराम आज इंडस्ट्री की जानी-मानी Actress हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह India से हजारों किलोमीटर दूर स्वीडन में बैठकर हिंदी फिल्मों को देखकर इस दुनिया का हिस्सा बनने का सपना देखा करती थीं. जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे अपने भविष्य के बारे में सोच भी नहीं पाते, उसी उम्र में एली ने एक फिल्म देखकर तय कर लिया था कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है.
एली अवराम का जन्म 29 जुलाई 1990 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुआ था. उनका पूरा नाम एलिसाबेट अवरामिदू ग्रानलुंड है. एली को बचपन से ही डांस, गाने और अभिनय में काफी रुचि थी. उनका India और Bollywood से रिश्ता बचपन में ही शुरू हो गया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह करीब 14 साल की थीं, तब उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ देखी थी. लगभग चार घंटे लंबी इस फिल्म ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वह स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाईं. फिल्म के शानदार सेट, भारतीय कपड़े, संगीत और कलाकारों की अदाकारी ने उनके मन में Bollywood के लिए एक खास जगह बना दी. उस समय उन्हें हिंदी भाषा भी नहीं आती थी, लेकिन उन्होंने तय कर लिया था कि एक दिन वह हिंदी फिल्मों में काम करेंगी.
अपने इस सपने को पूरा करने के लिए एली ने कम उम्र से ही मेहनत शुरू कर दी थी. 17 साल की उम्र में वह स्टॉकहोम के ‘परदेसी डांस ग्रुप’ से जुड़ीं और Bollywood गानों पर डांस परफॉर्म करने लगीं. उन्होंने स्वीडन में कुछ एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. साल 2008 में आई स्वीडिश फिल्म ‘फॉर्बिडन फ्रूट’ में उन्होंने अभिनय किया था.
साल 2012 में एली अपने Bollywood सपने को पूरा करने के लिए India आ गईं. वह टूरिस्ट वीजा पर Mumbai पहुंची थीं लेकिन उनका मकसद घूमना नहीं बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना था. शुरुआत आसान नहीं थी. एक नई भाषा, नया देश और फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिस्पर्धा के बीच एली ने खुद को तैयार किया. उन्होंने हिंदी बोलना सीखा, डांस की ट्रेनिंग ली और लगातार ऑडिशन देने लगीं.
एली को पहला बड़ा मौका फिल्म ‘मिकी वायरस’ से मिला. साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने मनीष पॉल के साथ काम किया. हालांकि फिल्म से उन्हें सीमित पहचान मिली, लेकिन इसी साल टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ में हिस्सा लेने के बाद वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं. शो में उनकी मासूमियत और अलग अंदाज दर्शकों को पसंद आया.
इसके बाद एली ने कई फिल्मों में काम किया. साल 2015 में वह कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ में नजर आईं. उन्होंने ‘नाम शबाना’, ‘पोस्टर बॉयज’, ‘बाजार’, ‘मलंग’, ‘कोई जाने ना’, ‘गुडबाय’ और ‘गणपत’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. आमिर खान के साथ उनका गाना ‘हर फन मौला’ भी काफी चर्चा में रहा.
–
पीके/पीएम