पश्चिम बंगाल को बचाइए, ममता बनर्जी घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी हैं : मनोज तिवारी

कोलकाता, 6 मार्च . पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी के एसआईआर विरोध पर तंज कसते हुए BJP MP मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें सत्ता का नशा हो गया है और वे जनता के हित की बातों को छोड़कर घुसपैठियों के पक्ष में आ गई हैं.

कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान BJP MP मनोज तिवारी ने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल के लोगों से कहना चाहता हूं कि इस चुनाव में राज्य ममता बनर्जी से बचाएं, क्योंकि ममता बनर्जी अवैध घुसपैठियों के सपोर्ट में खड़ी हैं.”

उन्होंने कहा कि मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है. पश्चिम बंगाल के लोग देख रहे हैं. ममता बनर्जी हो या फिर कोई और जो भी एसआईआर का विरोध करता है, उसे गैर-कानूनी वोटिंग का समर्थन करने वाला समझा जाना चाहिए.

BJP MP ने कहा कि एसआईआर हर साल चुनाव में होने वाली प्रक्रिया है. जो व्यक्ति संसार में नहीं रहा है, उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं रहना चाहिए. India का नागरिक ही वोट दे सकता है. India में घुसपैठिया वोटर नहीं हो सकता है.

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने जो संविधान लिखा है, उसमें India का नागरिक ही वोट कर सकता है, लेकिन इसका विरोध ममता बनर्जी कर रही हैं. अब पश्चिम बंगाल के लोगों को सच्चाई पता चलेगी कि ममता बनर्जी, जो चुनाव में अब तक जीत हासिल कर रही थीं, वे सिर्फ फर्जी मतदाता के आधार पर थीं.

BJP MP ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है, जिसे वह चुनती है वह Government बनाती है, लेकिन ममता बनर्जी तो घुसपैठियों के दम पर सत्ता में फिर आना चाहती है. चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को दुरुस्त कर रही है तो ममता बनर्जी को दिक्कत क्यों हो रही है? ममता बनर्जी फर्जी मतदान क्यों कराना चाहती है. अगर एसआईआर प्रक्रिया से किसी का वोट कटा है तो उसे जुड़वाने का प्रावधान भी है. चुनाव आयोग इसे लेकर भी वोटरों को जागरूक कर रहा है.

उन्होंने कहा कि Government आएगी और जाएगी. जनता का हित सर्वोपरि रहना चाहिए, लेकिन बंगाल में हिन्दुओं पर हमले होते हैं और Government एक्शन लेने के बजाय हमलावरों का संरक्षण देती है.

BJP MP ने कहा कि मैं इस बार जनता से अपील करूंगा कि बंगाल को बचाने के लिए आगे आएं. भाजपा को बंगाल सुधारने के लिए एक मौका जरूर दें.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment