‘सपा का अगला मुख्यमंत्री चेहरा मुस्लिम हो, वरना 2027 में वोट नहीं’, अखिलेश यादव के सामने मौलाना रजवी ने रखी मांग

बरेली, 22 जून . ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव को लिखे अपने पत्र पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुस्लिम आबादी लगभग 22 प्रतिशत है, इसलिए मुस्लिम समुदाय Chief Minister पद पर अपना दावा मजबूत मानता है.

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव को मैंने एक पत्र लिखा है. उनके सामने 2027 विधानसभा चुनाव के सिलसिले में मैंने अपनी बात रखी हैं.”

रजवी ने कहा, “खासतौर पर मैंने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों के जज्बाज को याद दिलाया है और बताया है कि 22 प्रतिशत मुसलमान उत्तर प्रदेश में हैं और 7 प्रतिशत यादव जाति के लोग हैं. सबसे बड़ी हिस्सेदारी या बहुमत मुसलमानों का है. उनके पिता मुलायम सिंह यादव को कई बार Chief Minister बनाया. खुद अखिलेश यादव को मुसलमानों ने Chief Minister बनाया. उनके भाई, चाचा, पत्नी और भतीजे में से किसी को विधानसभा तो किसी को Lok Sabha में भेजना का काम मुसलमानों ने किया.”

उन्होंने आगे कहा, “इस तरह से पूरे यादव परिवार को मुसलमानों ने नवाजा. अखिलेश यादव के परिवार पर मुसलमानों का बहुत बड़ा एहसान है. इस कारण मैंने पत्र के माध्यम से मांग की है कि 2027 के चुनाव के लिए Chief Minister के चेहरे के तौर पर किसी मुसलमान की घोषणा करें.”

रजवी ने मांग की कि वह (अखिलेश यादव) घोषणा करें कि अगला Chief Minister वे नहीं होंगे, बल्कि एक मुसलमान को Chief Minister बनाया जाएगा. वे अपनी ही पार्टी के किसी मुसलमान को Chief Minister बनाने का ऐलान करें और उसी के चेहरे पर चुनाव लड़ें. तब मुसलमान 2027 में भारी तादाद में उन्हें वोट देगा.

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने यह भी कहा कि अगर वह ऐसा करने में कामयाब नहीं होते हैं, तो मुसलमानों से उम्मीदें छोड़ देनी चाहिए. उन्होंने कहा, “मुसलमानों ने जिस जोश और जज्बे के साथ में 2022 में Samajwadi Party का समर्थन किया था, 2027 में वे ऐसा नहीं करेंगे.”

डीसीएच/

Leave a Comment