सत्य नडेला का एआई भविष्य पर बड़ा दांव, भारत में 1.5 लाख करोड़ रुपए निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट

New Delhi, 9 दिसंबर . माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन India में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बुनियादी ढांचे, कौशल और संप्रभु क्षमताओं के निर्माण में मदद के लिए 17.5 अरब डॉलर या 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी.

इस क्रम में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और सीईओ सत्य नडेला ने Tuesday को Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की. सत्य नडेला ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट 17.5 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है, जो एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश है, ताकि India के एआई-प्रधान भविष्य के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे, कौशल और संप्रभु क्षमताओं के निर्माण में मदद मिल सके.

इससे पहले अमेरिकी टेक दिग्गज ने जनवरी में India में अगले दो वर्षों में क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि वह अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को एआई कौशल का प्रशिक्षण देकर देश की दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देगा.

इस प्रमुख तकनीकी कंपनी की योजना क्लाउड और कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे का विस्तार, एआई कौशल पहलों का विस्तार और सभी क्षेत्रों में सुरक्षित, संप्रभु डेटा प्रणालियों का समर्थन करने पर केंद्रित है.

2024 में कंपनी ने लोगों को एआई कौशल में प्रशिक्षित करने के लिए ‘एडवांटा (आई)जीई इंडिया’ पहल शुरू की.

बता दें कि बड़ी टेक कंपनियों ने India में बड़े निवेश का वादा किया है, जो एआई उत्पादों के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है. अमेजन को उम्मीद है कि स्थानीय क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में उसके 12.7 अरब डॉलर के निवेश से 2030 तक India में 1.5 करोड़ छोटे व्यवसायों को फायदा होगा. अमेजन के इमर्जिंग मार्केट्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि कंपनी ने अगले पांच सालों में 40 लाख Governmentी स्कूलों के छात्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है.

एमएस/डीकेपी

Leave a Comment