सतीशन की पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा, क्या अनुभवी चेन्निथला को कैबिनेट में मिलेगी जगह?

तिरुवनंतपुरम, 15 मई . वीडी सतीशन केरल के Chief Minister पद की शपथ लेने से पहले ही अपने सबसे बड़ी Political परीक्षा का सामना कर रहे हैं. यह चुनौती प्रशासनिक से ज्यादा Political और भावनात्मक मानी जा रही है, क्योंकि उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला को साथ लेकर चलना होगा.

करीब चार दशक से केरल की राजनीति के केंद्र में रहे रमेश चेन्निथला इस महीने 70 साल के होने जा रहे हैं. उन्होंने अपने लंबे Political करियर में यूथ कांग्रेस नेता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विपक्ष के नेता, गृह मंत्री और पार्टी के रणनीतिकार जैसी कई अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

उनका Political सफर काफी मजबूत माना जाता है. 2004 के Lok Sabha चुनाव को छोड़ दें तो उन्हें अपने करियर में बहुत कम बड़े झटके लगे हैं. यही वजह है कि कांग्रेस के भीतर उनकी पकड़ और प्रभाव आज भी काफी मजबूत माना जाता है.

Chief Minister पद को लेकर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस में जारी खींचतान ने पार्टी के अंदरूनी मतभेद भी उजागर कर दिए थे. आखिरकार दिल्ली में लंबी बैठकों और चर्चाओं के बाद पार्टी हाईकमान ने सतीशन के नाम पर मुहर लगाई, लेकिन पार्टी के कई नेता चेन्निथला के समर्थन में खड़े दिखाई दिए.

बताया जा रहा है कि अंतिम फैसले से चेन्निथला पूरी तरह खुश नहीं हैं. Thursday रात नए विधायकों की पहली बैठक में भी वे शामिल नहीं हुए. Friday सुबह उन्हें गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर में दर्शन करते देखा गया.

चेन्निथला ने कहा, “कैबिनेट में किसे शामिल करना है, यह Chief Minister का अधिकार है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करता हूं.”

अब माना जा रहा है कि सतीशन जल्द ही चेन्निथला से मुलाकात कर उन्हें Government में अहम जिम्मेदारी देने की पेशकश कर सकते हैं.

Political जानकारों का मानना है कि सतीशन के सामने असली चुनौती सिर्फ Government बनाना नहीं बल्कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर पार्टी की एकजुटता बनाए रखना है.

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment