
New Delhi, 15 मई . अर्थशास्त्री और भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर लगाए गए आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश थी.
गौरव वल्लभ ने से कहा, “पवन खेड़ा ने एक गैर-Political महिला पर झूठे, भ्रम फैलाने वाले और आधारहीन आरोप लगाए. यह पाप करने जैसा है. इसका मकसद लोकतंत्र और संविधान को प्रभावित करना था. उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की. India की न्यायिक व्यवस्था में इस तरह के कृत्य के लिए जो भी सजा तय है, वह उन्हें जरूर मिलेगी.”
जब उनसे पूछा गया कि क्या इन आरोपों के पीछे राहुल गांधी का हाथ था, तो उन्होंने कहा, “मेरे पास इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है, इसलिए बिना तथ्यों के मैं किसी का नाम नहीं ले सकता. लेकिन जो भी लोग इसके पीछे होंगे, उन्हें India की न्यायिक व्यवस्था के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.”
गौरव वल्लभ ने कांग्रेस की राजनीति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार तीसरी बार असम में चुनाव हार चुकी है और हर बार उसकी सीटें पहले से कम हुई हैं. वहीं पश्चिम बंगाल में पार्टी का नामोनिशान तक नहीं बचा है.
उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस वहां सहयोगियों के सहारे आगे बढ़ी, लेकिन बाद में उन्हीं को धोखा दिया. उन्होंने कहा, “पांच दिन पहले तक डीएमके नेता राहुल गांधी के बड़े भाई जैसे थे, लेकिन अब वे स्टालिन को पहचानने से भी इनकार कर रहे हैं.”
गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी की राजनीति को ‘अवसरवादी राजनीति’ बताते हुए कहा कि ऐसी राजनीति लंबे समय तक किसी नेता को फायदा नहीं पहुंचाती.
–
वीकेयू/एएस