
Patna, 12 फरवरी . बिहार का बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया. उनके ‘मंगलराज से बेहतर जंगलराज’ वाले बयान पर Political बयानबाजी तेज है. इस बीच बिहार Government के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने Thursday को उन पर निशाना साधा और लालू Government के वक्त की घटनाओं को याद करने की सलाह दी.
संतोष कुमार सुमन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “अब्दुल बारी सिद्दीकी पुराने और काबिल सदस्य हैं. वे भी जानते हैं कि अपराध कब हुआ. जिस जमाने में उनकी Government थी और सत्ता में लालू यादव और राबड़ी देवी थे, उस समय अपराध एक अलग उद्योग था. इसके लिए अलग विभाग हुआ करता था.”
उन्होंने कहा, “छोटी-मोटी घटना हमारी Government में होती है, हम इससे इनकार नहीं करेंगे. हमारी Government तत्पर और सक्षम है. कोई भी अपराध होता है, हम उसके खिलाफ कार्रवाई करते हैं. जो भी अपराधी और दोषी होते हैं, उनके खिलाफ विधि संवत कार्रवाई होती है, लेकिन उनके जमाने में सत्ता पोषित अपराध होता था. अपराधियों को सत्ता का सरंक्षण प्राप्त था. सिद्दीकी को इस पर जवाब देना चाहिए.”
संतोष कुमार सुमन ने सदन में Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ Government द्वारा प्रस्ताव लाने के विचार को सही ठहराया. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने जिस तरह से टिप्पणी की है, वह देशविरोधी है. लोकतंत्र में कोई पक्ष में हो या फिर विपक्ष में हो, सभी की जिम्मेदारी है कि देश के गौरव को बढ़ाना है. ऐसी कोई बात नहीं करना है जिससे देश की अस्मिता खतरे में पड़े, लेकिन राहुल गांधी ने जिस तरह से टिप्पणी की है, वह देशविरोधी है.”
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी Government और नीतियों की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन वे देश की आलोचना कर रहे हैं. देश के बाहर भी जाकर ऐसी बात कर रहे हैं और देश की अस्मिता पर सवाल उठा रहे हैं तो ऐसे सांसदों पर Government को कठोर कदम उठाने चाहिए.”
–
एससीएच/डीकेपी