
Patna, 15 दिसंबर . दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है. प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद संजय सरावगी ने कहा कि वे पार्टी को मां के समान मानते हैं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे.
उन्होंने कहा कि पार्टी कैसे आगे बढ़े, इस दिशा में ईमानदारी से काम किया जाएगा. बिहार भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी है, उस जिम्मेदारी को पूरा करने का प्रयास करेंगे.
उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि वे Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में संगठन को सशक्त करेंगे. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का खासतौर पर आभार जताते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक छोटा सा कार्यकर्ता भी संगठन के ऊंचे स्तर तक पहुंच सकता है.
उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा Prime Minister Narendra Modi के विकसित बिहार बनाने के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देने से पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली और एनडीए की Government बनी. इस कारण Government और संगठन में बेहतर समन्वय बने, इसका ईमानदारीपूर्वक कार्य किया जाएगा.
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने Monday को इसकी घोषणा की. राष्ट्रीय महासचिव ने नियुक्ति पत्र में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संजय सरावगी, विधायक, को भाजपा बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. उन्होंने आगे कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
–
एमएनपी/डीकेपी