
चंपावत, 15 दिसंबर . उत्तराखंड एसटीएफ एवं चंपावत Police ने बनबसा थाना क्षेत्र से 2.40 करोड़ रुपए अंतरराष्ट्रीय कीमत की लगभग 800 ग्राम स्मैक बरामद की है. Police टीम ने उत्तर प्रदेश निवासी तीन अंतरराज्यीय स्मैक तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.
ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) एवं चंपावत जनपद एसओजी तथा बनबसा थाना Police की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ बनबसा से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.
एसटीएफ एवं Police ने उत्तराखंड में साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप बरामद कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग 800 ग्राम स्मैक बरामद की गई है. बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2.40 करोड़ रुपए आंकी गई है.
गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध चंपावत जिले के बनबसा थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. एसटीएफ एवं Police द्वारा बरामद स्मैक उत्तराखंड के अलावा नेपाल में सप्लाई की जानी थी.
Police गिरफ्त में आए तीनों अंतरराज्यीय तस्करों में से एक के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में कई अभियोग पंजीकृत हैं. ड्रग्स की बड़ी खेप बरामदगी का खुलासा करते हुए चंपावत जिले के एसपी अजय गणपति ने बताया कि एसटीएफ कुमाऊं यूनिट द्वारा 14 दिसंबर को एसओजी चंपावत तथा थाना बनबसा Police के साथ मिलकर संयुक्त अभियान में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया.
एसपी अजय गणपति ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त अंतरराज्यीय तस्कर हैं, जो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के रहने वाले हैं और लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त हैं. ये पूर्व में भी कई बार नशे की बड़ी खेप उत्तराखंड, नेपाल, Mumbai और गोवा पहुंचाने में सफल रहे हैं.
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे उत्तराखंड के रास्ते नेपाल में ड्रग्स की तस्करी करते हैं. तीनों तस्कर एक मोटरसाइकिल के जरिए मादक पदार्थ उत्तराखंड ला रहे थे, जिसे नेपाल भेजा जाना था. एसटीएफ एवं चंपावत एसओजी के साथ बनबसा थाना Police ने जाल बिछाकर भारी मात्रा में स्मैक के साथ तीनों तस्करों को धर दबोचा है. तीनों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है.
–
एएमटी/एबीएम