
Mumbai , 9 अगस्त . पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ‘जेन-जी को गुमराह करने’ वाले बयान पर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी. संजय राउत ने कहा कि अगर जेन-जी को भड़काया गया है तो इसके जिम्मेदार भाजपा वाले ही हैं.
संजय राउत ने कहा, “अगर जेन-जी को भड़काया गया था, तो उसे भड़काने वाले आप ही हैं न. जेन-जी आपकी वजह से ही भड़का. आपके शिक्षा मंत्रालय चलाने के तरीके का नतीजा है. नीट पेपर लीक हुए, परीक्षाएं बार-बार टाली गईं, इसके लिए आप जिम्मेदार हैं.
शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने तंज कसते हुए कहा कि आरएसएस के नेता बार-बार जेन-जी को राष्ट्रविरोधी बताते हैं. कुछ लोग कहते हैं उन्हें भड़काया गया. भाजपा के नेता उन्हें ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा बताते हैं. एक बार बैठकर मीटिंग कर लीजिए. आपस में तय कर लीजिए कि युवाओं को लेकर आपकी राय क्या है.”
धर्मेंद्र प्रधान ने Saturday को संबलपुर में कहा था कि नीट पेपर लीक विवाद के दौरान कुछ लोगों ने जेन-जी को गुमराह करने की कोशिश की. इसी बयान को लेकर संजय राउत ने यह प्रतिक्रिया दी है.
संजय राउत ने Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें शिंदे ने कहा था कि Prime Minister के पीछे एक महाशक्ति है. इस पर संजय राउत ने कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. एकनाथ शिंदे को मानसिक संतुलन बनाने की जरूरत है.”
Prime Minister से 6 सांसदों की मुलाकात को लेकर भी संजय राउत ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चुनाव चिह्न से जुड़ा मामला अभी Supreme Court में लंबित है. ऐसे में Prime Minister से सांसदों की सीधी मुलाकात से लगता है कि केंद्र Government Supreme Court पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकती है.
–
वीकेयू/वीसी