
फतेहगढ़ साहिब, 9 अगस्त . पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद की जीटी रोड पर Saturday-Sunday की मध्यरात्रि (रात करीब दो से ढाई बजे) हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. Police अब मामले में आगे की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, शिवरात्रि के लिए हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहा कावड़ियों का जत्था सरहिंद जीटी रोड से गुजर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीं, एक का इलाज चल रहा है.
शिव सेवा कांवड़ संघ के सेवादार मुकेश कुमार ने को बताया, “रात ढाई बजे के आसपास मेन हाईवे पर ये हादसा हुआ. किसी अज्ञात ट्रक वाले ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. इस हादसे में 6 लोग चपेट में आए, जिनमें से 3 की मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल है. 2 लोग ठीक हैं. सभी फरीदकोट के ही रहने वाले थे.”
मृतक और घायल सभी कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर फरीदकोट जा रहे थे. ये डाक कांवड़ लेकर जा रहे थे और शिवरात्रि से पहले घर पहुंचना चाहते थे.
मुकेश कुमार ने बताया, “जीटी रोड के नीचे लुटेरे पड़ जाते हैं, इसलिए कांवड़िये सुरक्षा के कारण हमेशा ऊपर मेन हाईवे से ही आते-जाते हैं.”
फिलहाल मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद भाई कन्हैया सेवा सोसायटी और ह्यूमन ब्लड डोनेशन एसोसिएशन की एंबुलेंस शवों को उनके घर फरीदकोट ले जाएगी.
Police ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है.
–
पीआईएम/एएस