संजय निषाद ने अपने बयान पर मांगी माफी, कहा, ‘किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं शब्द वापस लेता हूं’

Lucknow, 17 दिसंबर . बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार की ओर से मंच पर मुस्लिम महिला का बुर्का हटाने वाले विवाद पर यूपी Government के मंत्री संजय निषाद ने अपने बयान पर माफी मांगी है.

निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी Government के मंत्री संजय निषाद ने कहा, “मेरे शब्दों से अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं वापस लेता हूं. मैंने हंसते हुए सहज भाव से अपनी स्थानीय भोजपुरी बोली में कहा था. किसी महिला, समुदाय, या धर्म के प्रति कोई दुर्भावना नहीं थी. कुछ लोग जानबूझकर एजेंडे के तहत इसे फैला रहे हैं. उनसे कहूंगा वैसा काम ना करें जिससे समाज में तनाव फैले.”

बता दें कि इससे पहले संजय निषाद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो भी तो आदमी ही हैं. नकाब छू लिया तो इतना पीछे नहीं पड़ जाना चाहिए. वहीं इस पूरे मामले पर Samajwadi Party की नेता व प्रवक्ता सुमैया राणा ने नीतीश कुमार और संजय निषाद के खिलाफ कैसरबाग कोतवाली में शिकायत की है.

वहीं, इस बयान के बाद Political और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. दरअसल, Patna में एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाए जाने से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश Government के मंत्री संजय निषाद ने बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार का बचाव किया था.

संजय निषाद को लेकर Samajwadi Party के नेता का कहना था कि ऐसी मानसिकता के लोगों से उत्तर प्रदेश की हर मां-बेटी को बचाना है. ऐसे लोग किसी की भी मां-बहन और बेटी की इज्जत नहीं कर सकते, फिर वो किसी भी धर्म को मानने वाली हों.

बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे. नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे. इसी दौरान एक मुस्लिम युवती नियुक्ति पत्र लेने के लिए पहुंची थी. उस युवती ने हिजाब पहन रखा था. सीएम नीतीश ने नियुक्ति पत्र देने के बाद उसका हिजाब हटाने की कोशिश की, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. इस वायरल वीडियो पर यूपी Government में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद उन्होंने इस पर माफी मांगी है. बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए संजय निषाद ने कहा कि उनके काम को जनता जानती है.

एसएके/एएस

Leave a Comment