
Mumbai , 29 जून . शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने अयोध्या के राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद पर भाजपा का बचाव किया. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के लिए किसी Political दल या Government को दोषी ठहराना Political अपरिपक्वता है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीति करना और भाजपा पर आरोप लगाना उचित नहीं है. इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली में लगे राहुल गांधी के कथित ‘गुमशुदा’ पोस्टरों को लेकर कांग्रेस नेता पर निशाना साधा और Prime Minister Narendra Modi को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने को पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताया.
राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद पर संजय निरुपम ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान पर भव्य और दिव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए वर्षों तक, दशकों तक एक बड़ा आंदोलन चला. दुनिया भर के हिंदुओं की यह आकांक्षा और उत्कट इच्छा थी कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बने. अंततः मंदिर का निर्माण हुआ और अब दुनिया भर से हिंदू श्रद्धालु वहां पहुंचकर भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त करते हुए चढ़ावा और दान दे रहे हैं. ऐसे समय में यह जानकारी सामने आना बेहद दुखद है कि मंदिर के भीतर कार्यरत कुछ लोग चढ़ावे और चंदे में चोरी कर रहे हैं. यह खबर मन को कचोटने वाली है. यूपी Government ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया है और अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिन लोगों के तार इस मामले से जुड़े हैं, उनकी भी गहन जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.
हालांकि, उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण के लिए किसी Political पार्टी, भाजपा या Government को दोषी ठहराना Political अपरिपक्वता है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने अपनी चिंता व्यक्त की है और हर हिंदू इस घटना को लेकर चिंतित है. हर हिंदू को यह अधिकार है कि उसके मंदिर में चढ़ाए गए दान और चढ़ावे के साथ कोई खिलवाड़ न हो और उसमें कोई चोरी न करे. लेकिन इस पूरे विषय पर राजनीति करते हुए उद्धव ठाकरे ने जिस प्रकार भाजपाटी पर बेहद निम्न स्तर की टिप्पणी की है, वह निंदनीय और निषेधात्मक है.
दिल्ली में राहुल गांधी के कथित ‘गुमशुदा’ पोस्टरों को लेकर भी संजय निरुपम ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की राजनीति में निरंतरता की कमी दिखाई देती है. राहुल गांधी अचानक Political परिदृश्य से गायब हो जाते हैं और फिर अचानक किसी एक मुद्दे पर सक्रिय होकर अपनी प्रतिबद्धता और सक्रियता दिखाने की कोशिश करते हैं.
उन्होंने कहा कि इस तरह राजनीति नहीं की जाती. आज वर्ष 2026 का नया India है, नई दुनिया है और नई पीढ़ी है. आज वही नेता टिकेगा जो चौबीसों घंटे जनता के बीच रहकर काम करेगा. यदि कोई नेता अपनी सुविधा के अनुसार ही Political गतिविधियों में भाग लेना चाहता है तो जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी. राहुल गांधी को यह बात कई बार बताई जा चुकी है, लेकिन आज भी वह लापता हैं और इसी कारण दिल्ली में उनके ‘मिसिंग’ पोस्टर लगाए गए हैं. कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी की इस आदत को सुधारने की दिशा में प्रयास करना चाहिए.
Prime Minister Narendra Modi को सेशेल्स द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने को संजय निरुपम ने पूरे देश के लिए गर्व का विषय बताया. उन्होंने कहा कि India के यशस्वी Prime Minister Narendra Modi को सेशेल्स ने अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान किया है. अब तक दुनिया के 32 देशों द्वारा Prime Minister Narendra Modi को इस प्रकार के सर्वोच्च सम्मान दिए जा चुके हैं. इन देशों में बड़े और छोटे, दोनों प्रकार के राष्ट्र शामिल हैं. यह सम्मान विश्व स्तर पर India की बढ़ती ताकत और प्रतिष्ठा को स्थापित करता है.
उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister Narendra Modi जिस प्रकार दुनिया के विभिन्न देशों के नेताओं के साथ India के संबंधों को मजबूत कर रहे हैं. वैश्विक समस्याओं के समाधान में एक संकटमोचक के रूप में उभर रहे हैं, उससे न केवल उनका बल्कि पूरे India का सम्मान बढ़ रहा है. उन्होंने सेशेल्स Government को भारतीय Prime Minister को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया.
–
पीएसके