
Patna, 8 जुलाई . जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि एनडीए Government ने बिहार में विकास किया है और निश्चित तौर पर बांकीपुर में एनडीए को बड़े अंतर से जीत मिलेगी. इस दौरान, संजय झा ने Chief Minister सम्राट चौधरी के 100 दिन के कार्यकाल की प्रशंसा की.
बांकीपुर उपचुनाव पर संजय झा ने Patna में मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह पूरे बिहार राज्य के लिए और खासकर बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के लिए बहुत गर्व का क्षण है कि वहां के विधायक या मंत्री देश की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. शायद भाजपा में यह पहली बार है कि बिहार का कोई व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है. निस्संदेह, वहां के मतदाता बहुत बड़े अंतर से एनडीए का समर्थन करेंगे.”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां परिवारों से बाहर नहीं निकलीं. ये लोग समझते हैं कि एक परिवार ही पूरी पार्टी है. इसलिए भाजपा में एक कार्यकर्ता को भी अवसर मिलता है. नितिन नवीन भी एक कार्यकर्ता रहे हैं. उनके पिता विधायक थे. आज नितिन नवीन पार्टी को कहां से कहां लेकर पहुंचे हैं.
संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार और फिर सम्राट चौधरी, एनडीए Government ने बिहार में विकास किया है. यहां की जनता ने इसको महसूस किया है. आज कोई Patna एयरपोर्ट पर उतरता है तो उससे पूछना चाहिए कि वह कैसा अनुभव कर रहा है. उसको Patna बदला हुआ दिखाई देता है या नहीं देता है. अगर कोई 5-7 साल आया हो, तो हो सकता है कि उसे Patna पहचान में भी नहीं आए. यह बदलाव एनडीए Government ने किया है.
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से बांकीपुर में एनडीए बहुत बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी.
Chief Minister सम्राट चौधरी के 100 दिन के कार्यकाल को लेकर संजय झा ने कहा, “उन्होंने बहुत जबरदस्त काम किया है. सीएम ने चीजों का सरलीकरण किया है, खासतौर पर निवेश को लेकर. यह राज्य के सामने एक बड़ी चुनौती थी.
संजय झा कहते हैं, “कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की अपनी राय हो सकती है, लेकिन इसे नियंत्रण में रखा जा रहा है. Chief Minister नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी समेत एनडीए नेताओं की यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे सुनिश्चित करें कि कानून के शासन से कोई समझौता न हो. कोई भी निवेशक सबसे पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखता है. सम्राट चौधरी की ओर से किए गए सुधार और बिहार में शुरू हुआ निवेश का दौर महत्वपूर्ण पहल हैं.”
उन्होंने कहा कि Chief Minister ने 100 दिन के कार्यकाल में बहुत से बड़े फैसले लिए हैं. उनका प्रभाव अगले 4-5 महीनों में दिखाई देगा.
–
डीसीएच/