बिहार : एनडीए के नेताओं के साथ लोक भवन पहुंचे सम्राट, सरकार बनाने का पेश किया दावा

Patna, 14 अप्रैल . बिहार एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी एनडीए के घटक दलों के अन्य नेताओं के साथ लोक भवन पहुंचे और Governor सैयद अता हसनैन के सामने Government बनाने का दावा पेश किया.

बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए घटक दलों के विधायकों की बैठक में नेता चुने जाने के बाद वे सीधे लोक भवन पहुंचे और Governor के सामने Government बनाने का दावा पेश किया. उनके साथ Union Minister शिवराज सिंह चौहान, जदयू के नेता ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी भी रहे.

बताया गया कि कल यानी Wednesday को लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी Chief Minister पद की शपथ लेंगे. बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में Government बनेगी. लोक भवन से निकलने के बाद सम्राट चौधरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पहुंचे. यहां नितिन नवीन ने सम्राट चौधरी को लड्डू खिलाकर स्वागत किया. यहां दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई.

इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के Chief Minister पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नई Government के गठन की कवायद शुरू हो गई है. एनडीए विधानमंडल दल की Tuesday को हुई बैठक में उपChief Minister सम्राट चौधरी को नेता चुना गया. बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई बैठक में एनडीए घटक दलों के सभी विधायक मौजूद थे.

इसके अलावा, इस बैठक में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया. इसके बाद वरिष्ठ नेताओं ने सम्राट चौधरी को नेता चुनने पर बधाई दी. इससे पहले भाजपा के विधायक दल की बैठक हुई थी. भाजपा की बैठक में जहां सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को माला पहनाई. सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

एमएनपी/एमएस

Leave a Comment