सम्राट चौधरी का ऐलान, ’17 अगस्त से शुरू होगा विद्यार्थी सहयोग पोर्टल, छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान’

Patna, 15 अगस्त . स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Patna के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में Chief Minister सम्राट चौधरी ने पहली बार तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली. इस अवसर पर उन्होंने बिहार के विकास, शिक्षा, रोजगार, उद्योग, सुरक्षा और ग्रामीण विकास को लेकर Government की प्राथमिकताओं की जानकारी दी. लोगों को संबोधित करते हुए Chief Minister ने छात्रों और युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया कि 17 अगस्त से पूरे बिहार में ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ शुरू किया जाएगा. इस पोर्टल के जरिए विद्यार्थी अपनी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे और Government 30 दिनों के भीतर उसके निष्पादन का प्रयास करेगी.

Chief Minister ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने संस्थान, छात्रावास, कोचिंग संस्थान यानी पढ़ाई से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं को लेकर Government गंभीर है और शिकायतों के समाधान की जिम्मेदारी तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी ही बिहार को आगे ले जाने का काम करेगी, इसलिए छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना Government की प्राथमिकता है.

सम्राट चौधरी ने बिहार की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए हाईकोर्ट के एक जज की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा. यह कमेटी परीक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करेगी और परीक्षा के आयोजन, गुणवत्ता व निष्पक्षता को बेहतर बनाने के उपाय सुझाएगी.

Chief Minister ने कहा कि बिहार के बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा व्यवस्था को मजबूत और विश्वसनीय बनाया जाएगा. Chief Minister ने आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए चल रहे ‘सहयोग शिविर’ का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि अब तक 6,46,181 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें करीब 95 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है. लापरवाही बरतने पर 17,773 अधिकारियों-कर्मचारियों को पहला नोटिस, 860 को दूसरा और 48 को तीसरा नोटिस दिया गया है.

उन्होंने कहा कि शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं होने वाले लोगों के लिए आगे शिकायत करने की व्यवस्था भी की गई है. Chief Minister ने कहा कि बिहार की करीब 85 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों का विकास Government की प्राथमिकता है. हर महीने के अंतिम Sunday को पंचायत विकास दिवस के माध्यम से गांवों की विकास योजनाओं की समीक्षा की जा रही है. आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली के माध्यम से एंबुलेंस, अग्निशमन और Police जैसी सेवाओं को भी जोड़ा गया है.

उन्होंने कहा कि बिहार Police करीब 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचने की दिशा में काम कर रही है. महिला सुरक्षा को लेकर Chief Minister ने ‘Police दीदी’ योजना शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से स्कूल-कॉलेजों में ‘Police दीदी’ की तैनाती की जाएगी. महिला Policeकर्मी स्कूटी के साथ तैनात रहेंगी और छात्र-छात्राओं को जरूरत पड़ने पर सहायता उपलब्ध कराएंगी.

Chief Minister ने बताया कि बिहार में वर्तमान में 32,450 महिला Policeकर्मी कार्यरत हैं. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर निजी निवेश लाने के लिए Government लगातार काम कर रही है. अगले नवंबर तक राज्य में पांच लाख करोड़ रुपये का निजी निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है. इससे उद्योगों के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि Government शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, खेल और रोजगार के क्षेत्र में बिहार को विकास के नए दौर में ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. गांधी मैदान में आयोजित समारोह के दौरान 13 Governmentी विभागों की ओर से अलग-अलग थीम पर झांकियां भी निकाली जाएंगी. इन झांकियों के माध्यम से बिहार की संस्कृति, विकास योजनाओं और Government की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा. Chief Minister ने कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है और इसी जिम्मेदारी की भावना के साथ बिहार को आगे बढ़ाना Government का संकल्प है.

एमएनपी/डीसीएच

Leave a Comment