
Lucknow, 16 अगस्त . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Sunday को केंद्र और प्रदेश की भाजपा Government पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा. उन्होंने परिसीमन के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज देश के सामने परिसीमन से ज्यादा महत्वपूर्ण उसकी सीमाओं की सुरक्षा है.
भाजपा को बताना चाहिए कि 2014 में देश का क्षेत्रफल कितना था और अब कितना है. Lucknow में वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि Government को इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए. उन्होंने परिसीमन के साथ देश की विदेश नीति, आतंकवाद और नक्सलवाद जैसे विषयों को भी महत्वपूर्ण बताया. सपा अध्यक्ष ने महंगाई को लेकर केंद्र Government पर हमला बोलते हुए कहा कि आम लोगों पर महंगाई का दबाव बढ़ रहा है. पेट्रोल में ई-20 मिलाए जाने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने Government से इसका जवाब मांगा.
उन्होंने किसानों को खाद और डीएपी की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है. अखिलेश ने Lucknow की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रदेश Government और नगर प्रशासन पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि राजधानी में जगह-जगह कूड़ा पड़ा है और नाले भरे हुए हैं, जबकि स्मार्ट सिटी की बातें की जा रही हैं.
उन्होंने Government के पौधरोपण के दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के लोग 300 करोड़ पेड़ लगाने की बात करते हैं, लेकिन यह बताना चाहिए कि ये पेड़ कहां लगाए गए हैं. उन्होंने Lucknow-Kanpur एक्सप्रेसवे की स्थिति का भी जिक्र किया और कहा कि एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे दिखाई दे रहे हैं. अखिलेश ने Government से विकास कार्यों और उनके रखरखाव को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की.
सपा अध्यक्ष ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने का दावा करते हुए Government पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि गोरखपुर में 500 प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं. उन्होंने इसे गंभीर विषय बताते हुए कहा कि Government को बताना चाहिए कि स्कूल बंद करने की जरूरत क्यों पड़ी. अखिलेश ने कहा कि Samajwadi Party संविधान, सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई को आगे भी जारी रखेगी.
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया ने समाज को संविधान और समाजवाद का रास्ता दिखाया था. आज भी समाज को अपने अधिकारों के लिए जागरूक और एकजुट होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जिस तरह आजादी के दौर में लोगों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ा था, उसी तरह आज भी Governmentों से अपने अधिकारों की मांग करनी पड़ रही है.
वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अखिलेश ने कहा कि उनके साहस, संघर्ष और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जिस तरह रानी लक्ष्मीबाई ने वीरता का परिचय दिया, उसी तरह अवंती बाई लोधी ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया. उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसे अनेक स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिन्होंने देश और समाज के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया. ऐसे सभी महापुरुषों और वीरांगनाओं को सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है.
–
विकेटी/एएस