
जलपाईगुड़ी, 8 मार्च . बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी Government पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि इस बार परिवर्तन किया जाए. हम सभी ममता बनर्जी की Government को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं.
उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल में आदिवासी समुदायों, गोरखा समुदाय और बंगाली समाज सहित लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है.
डिप्टी सीएम Sunday को बंगाल दौरे पर थे. यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल के क्रांति, माल विधानसभा (सिलीगुड़ी) में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस Government भ्रष्टाचार, अराजकता और अन्याय की प्रतीक बन चुकी है. परिवर्तन यात्रा बंगाल की जनता की वह सशक्त पुकार है, जो राज्य को कुशासन से मुक्त कर पीएम मोदी के नेतृत्व में जवाबदेही, सुशासन और विकास के नए युग की स्थापना करना चाहती है.
उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि देश की President द्रौपदी मुर्मु और आदिवासी समाज की भावनाओं की अनदेखी बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है. सिलिगुड़ी में अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन के स्थल को छोटा कर दिया गया और न Chief Minister और न कोई मंत्री उन्हें रिसीव करने पहुंचे.
President ने खुद दुख जताया कि क्या ममता दीदी मुझसे नाराज हैं. यह आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का अपमान है. पश्चिम बंगाल की टीएमसी Government ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दी हैं. President का पद राजनीति से ऊपर है. इसकी गरिमा का सम्मान हर हाल में होना ही चाहिए. ममता बनर्जी ने निकृष्ट राजनीति पेश कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार-तार कर दिया है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी माताओं एवं बहनों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. नारी शक्ति साहस, त्याग, ममता और सृजन की अद्भुत प्रतीक है. परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं का योगदान अमूल्य और प्रेरणादायी रहा है. आज का यह दिवस हमें महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है. आइए, हम सब मिलकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प लें, ताकि एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके.
–
डीकेएम/वीसी