
कोलकाता, 8 मई . पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में Government बनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है और शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होने वाला है.
समिक भट्टाचार्य ने से कहा कि शपथ ग्रहण समारोह Saturday सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जिसमें देशभर से बड़े नेता और Chief Minister शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि Prime Minister Narendra Modi, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री समेत भाजपा के शीर्ष नेता समारोह में मौजूद रहेंगे. उनके मुताबिक पूरा भाजपा नेतृत्व इस कार्यक्रम में शामिल होगा और नई Government आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी संभालेगी.
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक Political कार्यक्रम नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए त्योहार जैसा दिन है. आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा Government बनाने जा रही है. इस पर समिक भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने खुद को एक सामान्य कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वह लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और यह पल कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष के बाद मिली बड़ी सफलता है.
इस दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग किए जाने के Governor के फैसले पर भी समिक भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया है और Governor ने संविधान के मुताबिक ही फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि यह मामला ममता बनर्जी और Governor के बीच का विषय है, इसमें भाजपा की कोई भूमिका या दखल नहीं है.
वहीं, भाजपा के निर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले पर भी समिक भट्टाचार्य ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि Police इस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने भरोसा जताया कि जो भी आरोपी होगा, उसे गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी.
–
वीकेयू/पीएम