
New Delhi, 12 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने Sunday को New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Prime Minister Narendra Modi के हालिया विदेशी दौरों को लेकर Government की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि Prime Minister के सेशेल्स, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरों के साथ-साथ जापान के शीर्ष नेतृत्व की India यात्रा से देश को रणनीतिक, रक्षा और आर्थिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण लाभ मिले हैं.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने अपनी प्रस्तुति को “10 कदम, 10 का दम” नाम दिया और कहा कि इन दौरों के जरिए India ने हिंद महासागर और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि आज India इस पूरे क्षेत्र में “स्थिरता लाने वाली ताकत” के रूप में उभर रहा है.
पात्रा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई देशों की Governmentें और नीतियां बदली हैं लेकिन India ने Political स्थिरता, नीति निरंतरता और आर्थिक मजबूती के जरिए दुनिया में भरोसा कायम किया है. कोविड महामारी, वैश्विक संघर्षों और आर्थिक चुनौतियों के बीच India ने अपनी स्थिरता बनाए रखी है.
BJP MP ने Prime Minister मोदी के विदेशी दौरों को हिंद महासागर और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक गठबंधन मजबूत करने वाला कदम बताया. उन्होंने कहा कि सेशेल्स से लेकर इंडोनेशिया तक India ने समुद्री क्षेत्र में अपनी मौजूदगी और सहयोग को बढ़ाया है.
उन्होंने इंडोनेशिया के सबांग पोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्थान रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मलक्का जलडमरूमध्य के करीब स्थित है. पात्रा ने कहा कि मलक्का स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से एक है, जहां बड़ी मात्रा में अंतरराष्ट्रीय व्यापार होता है.
उन्होंने कहा कि सबांग पोर्ट के विकास में इंडोनेशिया की रुचि India के लिए समुद्री सुरक्षा और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. उनके अनुसार, यह पहल हिंद महासागर क्षेत्र में India की रणनीतिक पहुंच को मजबूत करेगी.
संबित पात्रा ने कहा कि रक्षा और समुद्री सहयोग किसी भी देश की सामरिक ताकत के महत्वपूर्ण आधार होते हैं. पहले India रक्षा जरूरतों के लिए बड़ी मात्रा में आयात पर निर्भर था, लेकिन अब देश रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि यह India की बढ़ती रक्षा क्षमता का उदाहरण है. उन्होंने कहा कि India अब केवल हथियार खरीदने वाला देश नहीं, बल्कि रक्षा उपकरणों का साझेदार और निर्यातक भी बन रहा है.
पात्रा ने India और न्यूजीलैंड के बीच हुए रक्षा समझौतों को भी महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना और न्यूजीलैंड डिफेंस फोर्स के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते किए गए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को लेकर “मेमोरेंडम ऑफ अरेंजमेंट” पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिससे रक्षा संबंध और मजबूत होंगे. इसके तहत दोनों देश समुद्री सुरक्षा, प्रशिक्षण और आपसी सहयोग के क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि Prime Minister मोदी के दौरों का एक प्रमुख उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा सुरक्षा और नई तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना भी रहा है. उन्होंने कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में India अपनी रणनीतिक साझेदारियों को व्यापक बना रहा है.
पात्रा ने दावा किया कि मोदी Government की विदेश नीति का उद्देश्य India के राष्ट्रीय हितों को मजबूत करना और दुनिया के प्रमुख देशों के साथ दीर्घकालिक संबंध स्थापित करना है. उन्होंने कहा कि हालिया विदेशी दौरों से India की भूमिका वैश्विक मंच पर और प्रभावशाली हुई है.
–
एसएके/पीएम