
देहरादून, 12 जुलाई . उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी के ‘मिशन 2027’ को लेकर Sunday को देहरादून में संगठनात्मक रणनीति पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है. इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ, Chief Minister पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.
बैठक से पहले Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने अपने शासकीय आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ से आत्मीय मुलाकात की. Chief Minister ने बताया कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे.
सूत्रों के अनुसार, Sunday को होने वाली संगठनात्मक बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार Government बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय करने की योजना तैयार कर रही है.
गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव फरवरी 2027 में होने की संभावना है, क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल उसी समय पूरा होगा. हालांकि, राज्य के Political गलियारों में यह भी चर्चा है कि कुछ प्रशासनिक कारणों, जैसे जनगणना, के चलते चुनाव 2026 के अंत (नवंबर या दिसंबर) में समय से पहले भी कराए जा सकते हैं. हालांकि चुनाव की आधिकारिक तारीखों की घोषणा India निर्वाचन आयोग चुनाव से कुछ महीने पहले करेगा.
उत्तराखंड विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं. इनमें 13 सीटें अनुसूचित जाति और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. ऐसे में आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन और Government दोनों स्तरों पर अपनी रणनीति को धार देने में जुट गई है.
–
वीकेयू/वीसी