ग्रेटर नोएडा : मस्जिद चंदा घोटाले में वांछित सलीम खान गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 11 दिसंबर . ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 Police ने मस्जिद चंदा घोटाले के प्रमुख आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ मामला गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था.

Police ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट Policeिंग की मदद से सलीम खान को थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र से दबोचा. Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सलीम खान अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मस्जिद के चंदे में धोखाधड़ी में शामिल था.

जांच में सामने आया कि मस्जिद के चंदे के रूप में एकत्रित 12.38 लाख रुपए को बैंक में जमा न कर, आरोपी ने अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलीभगत कर हड़प लिया था. इसके लिए उन्होंने फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए थे और एक सुविचारित आपराधिक षड्यंत्र को अंजाम दिया था.

घटना सामने आने के बाद पीड़ित ने 5 अक्टूबर 2025 को बीटा-2 थाने में सलीम खान सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. Police ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों, मोव खालिद, शमशीर खान और नवेद फैसल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. शेष आरोपी फरार चल रहे थे, जिनमें सलीम खान की गिरफ्तारी Police के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी सलीम खान, पुत्र नबी बक्श, डेल्टा-2, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर का निवासी है. Police का कहना है कि इस घोटाले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

Police अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. Police के मुताबिक इस पूरे मामले में और जो लोग भी शामिल थे उनकी तलाश की जा रही है. Police ने सभी फर्जी दस्तावेज भी पहले ही बरामद कर लिए थे.

पीकेटी/एसके

Leave a Comment