
New Delhi, 9 दिसंबर . BJP MP साक्षी महाराज ने Tuesday को डीएमके सांसद ए राजा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने वंदे मातरम को मुसलमानों के खिलाफ बताया था.
सांसद साक्षी महाराज ने से बातचीत में दावा किया कि ए राजा से पहले इसी तरह का बयान मोहम्मद अली जिन्ना ने भी दिया था. उन्होंने भी वंदे मातरम को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बताया था, जिसके दबाव में आकर पंडित नेहरू को इसे वापस लेना पड़ा था. ऐसे लोग देश को विभाजित करने की बात करते हैं. ऐसे लोगों के सपने किसी भी कीमत पर पूरे होने वाले नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि Lok Sabha चर्चा के लिए होती है, शोर मचाने के लिए नहीं. हमें उम्मीद है कि संसद की कार्यवाही के दौरान विपक्ष का रवैया सकारात्मक रहेगा. सदन में चर्चा के दौरान किसी भी प्रकार की खलल पैदा नहीं होगी. विपक्ष की तरफ से अगर सकारात्मक रवैया रहेगा, तो हर मुद्दे पर लोकतांत्रिक ढंग से चर्चा संभव हो पाएगी.
BJP MP अनुराग ठाकुर ने Prime Minister मोदी के संबोधन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि Prime Minister के संबोधन में मुख्य रूप से जनता का हित निहित था. उनके संबोधन में लोगों की फिक्र साफतौर पर झलक रही थी. उन्होंने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि कैसे लोगों का व्यक्तिगत विकास हो और उनके विकास के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए.
उन्होंने कहा कि किसी को भी देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध नहीं करना चाहिए. एक लोकतांत्रिक देश में इस तरह की प्रक्रिया जरूरी हो जाती है, क्योंकि फर्जी मतदाताओं को चिन्हित करके सिर्फ पात्र मतदाताओं को मतदान का अधिकार दिया जाता है. ऐसी स्थिति में यह समझ से परे है कि किसी Political दल को इससे क्या आपत्ति हो रही है.
उन्होंने बिहार में संपन्न हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बिहार में किसी ने भी एसआईआर का विरोध नहीं किया. किसी ने भी शिकायत नहीं की कि उसका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है. लेकिन, बिहार में कुछ लोगों ने Political मुनाफा अर्जित करने के मकसद से इसका विरोध किया.
–
एसएचके/एबीएम